अपडेटेड 12 February 2026 at 09:54 IST
High Blood Pressure: बिना दवा भी कंट्रोल हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर, अपनाएं ये 7 असरदार लाइफस्टाइल मंत्र
High Blood Pressure: अब बिना दवा के भी हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। इसके लिए अपनाएं सिर्फ ये सात लाइफस्टाइल मंत्र। आइए आपको बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

High Blood Pressure: अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है, तो हर बार दवा लेना ही सिर्फ एक उपाय नहीं होता है। अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर नए तरह से जीने का रास्ता अपनाकर भी बीपी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही कई मामलों में दवाओं की जरूरत को टाला या कम किया जा सकता है। कुछ आसान आदतें अपनाकर घर पर ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।
वजन घटाएं
जैसे-जैसे शरीर का वजन बढ़ता है, वैसे-वैसे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा वजन से स्लीप एपनिया जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं, जो बीपी को और अनबैलेंस कर देती हैं। थोड़ी मात्रा में वजन कम करने से भी ब्लड प्रेशर में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर पेट के आसपास जमी चर्बी हाई बीपी का बड़ा कारण बन सकती है, इसलिए कमर की माप पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।
रोजाना एक्सरसाइज
हर दिन कम से कम 30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज करना, इसके साथ तेज चलना, साइकिल चलाना, डांस करने से भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से सिर्फ बढ़ा हुआ बीपी कम ही नहीं होता है, बल्कि उसे दोबारा बढ़ने से भी रोकने में हेल्प मिलती है।
हेल्दी डाइट
साबुत अनाज, हरी सब्जियां, ताजे फल और लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर डाइट ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में मददगार मानी जाती है। पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे केला, पालक और दालें, शरीर में नमक के असर को कम करने में हेल्पफुल माने जाते हैं। सही खानपान से न सिर्फ बीपी कंट्रोल रहता है, बल्कि हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है।
Advertisement
नमक और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी
ज्यादा नमक को खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में छुपा हुआ सोडियम अधिक मात्रा में होता है, जो बीपी बढ़ा सकता है। ऐसे में खाना बनाते समय नमक की मात्रा सीमित रखें और स्वाद के लिए नेचुरल मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल करें।
शराब और सिगरेट से परहेज करें
ज्यादा शराब का सेवन ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकता है। वहीं धूम्रपान करने से तुरंत बीपी बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इन आदतों को छोड़ने से हार्ट हेल्थ में सुधार देखा जा सकता है।
Advertisement
पूरी नींद लें
लगातार कम नींद लेना और लंबे समय तक तनाव में रहना भी हाई बीपी की वजह बन सकता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसे अभ्यास बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 12 February 2026 at 09:54 IST