अपडेटेड 5 January 2026 at 14:23 IST
Dry Lips In Winter: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? रोजाना लिप्स पर करें इन चीजों का इस्तेमाल, रहेंगे हाइड्रेटेड
Pink Lips: सर्दियों में होंठों की देखभाल मुश्किल नहीं है। बस रोजाना इन आसान चीजों को अपनी रूटीन में शामिल करें और ड्राई, फटे होंठों को आसानी से हाइड्रेटेड बना सकते हैं।
Winter Lip Care Tips In Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही होंठों का फटना एक आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवा, कम नमी, कम पानी पीना और होंठों की सही देखभाल न करना ये सभी कारण लिप्स को रूखा और फटा हुआ बना देते हैं। कई बार होंठों से खून भी आने लगता है, जिससे काफी परेशानी होती है। बता दें कि कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने होंठों को सर्दियों में भी मुलायम और हाइड्रेटेड रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रोजाना इस्तेमाल करने वाली ऐसी चीजों के बारे में, जो ड्राई लिप्स से राहत दिलाएंगी।
घी या मक्खन
देसी घी या ताजा मक्खन होंठों को गहराई से पोषण देता है। यह होंठों की ड्राइनेस को दूर करता है और फटे होंठों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले होंठों पर हल्की परत लगाएं।
नारियल तेल
नारियल तेल एक बेहतरीन नैचुरल मॉइश्चराइजर है। यह होंठों की नमी बनाए रखता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। दिन में खासकर बाहर जाने से पहले 2-3 बार नारियल तेल लगाएं।
शहद
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फटे होंठों को भरने में मदद करते हैं। रोज सुबह या रात को होंठों पर शहद लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल होंठों को ठंडक देता है और जलन व रूखापन कम करता है। दिन में एक बार ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण होंठों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रात में होंठों पर लगाएं।
लिप्स को ड्राई होने से कैसे बचाएं?
- मैट और सस्ते लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- बाहर जाते समय लिप बाम जरूर लगाएं।
- बहुत ज्यादा गर्म पानी से होंठ न धोएं।
- सर्दियों में भी दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
सर्दियों में होंठों की देखभाल मुश्किल नहीं है। बस रोजाना इन आसान चीजों को अपनी रूटीन में शामिल करें और ड्राई, फटे होंठों को आसानी से हाइड्रेटेड बना सकते हैं।
यह जरूर पढ़ें: Pedicure At Home: मूंगफली के छिलके फेंकने के बजाय करें मुफ्त में पेडीक्योर, फटी एड़ियां हो जाएंगी सॉफ्ट; चमचमाएंगे पैर
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 January 2026 at 14:23 IST