अपडेटेड 2 January 2026 at 23:36 IST
Pedicure At Home: मूंगफली के छिलके फेंकने के बजाय करें मुफ्त में पेडीक्योर, फटी एड़ियां हो जाएंगी सॉफ्ट; चमचमाएंगे पैर
Beautiful Feets: पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों से पेडीक्योर कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का केमिकल मौजूद नहीं होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Steps To Do Pedicure At Home: सर्दी हो या गर्मी, फटी एड़ियां और रूखे पैर किसी को भी परेशान कर देते हैं। बार-बार पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली के छिलके, जिन्हें हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, उनसे घर बैठे फ्री और नेचुरल पेडीक्योर किया जा सकता है? जी हां, ये छिलके पैरों की डेड स्किन हटाने और एड़ियों को सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार होते हैं।
क्यों फायदेमंद हैं मूंगफली के छिलके?
मूंगफली के छिलकों में हल्की खुरदुराहट होती है, जो स्क्रब की तरह काम करती है। इससे पैरों की डेड स्किन निकलती है। फटी एड़ियां धीरे-धीरे सॉफ्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, पैर साफ और चमकदार दिखते हैं।
किन चीजों से करें पेडीक्योर?
- एक मुट्ठी मूंगफली के सूखे छिलके
- 1 चम्मच नारियल तेल या सरसों का तेल
- गुनगुना पानी
- फुट क्रीम
पेडीक्योर करने का तरीका
- मूंगफली के छिलकों को मिक्सर में दरदरा पीस लें। ज्यादा महीन पाउडर न बनाएं।
- पिसे हुए छिलकों में तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- सबसे पहले पैरों को 10-15 मिनट गुनगुने पानी में भिगो लें, ताकि त्वचा सॉफ्ट हो जाए।
- अब इस स्क्रब को एड़ियों और पूरे पैर पर लगाकर 5-7 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें। खासकर फटी एड़ियों पर ध्यान दें।
- साफ पानी से पैर धो लें और तौलिये से पोंछ लें।
- आखिर में अच्छी मात्रा में फुट क्रीम या वैसलीन लगाएं। रात में करें तो मोजे पहन लें।
कब और कितनी बार करना चाहिए पेडीक्योर?
- हफ्ते में 1-2 बार यह पेडीक्योर करना काफी है।
- 2-3 हफ्तों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
इन बातों का रखें ख्याल
- बहुत ज्यादा जोर से स्क्रब न करें।
- अगर एड़ियों में गहरे घाव हैं, तो पहले ठीक होने दें।
- स्क्रब हमेशा हल्के हाथों से करें।
Advertisement
अब अगली बार मूंगफली खाते समय उसके छिलके फेंकने के बजाय संभाल कर रख लें। थोड़ी सी मेहनत से आप घर बैठे नेचुरल, सस्ता और असरदार पेडीक्योर कर सकती हैं। इससे आपके पैर न सिर्फ सॉफ्ट होंगे, बल्कि लंबे समय तक चमकते और खूबसूरत भी दिखेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 23:36 IST