अपडेटेड 13 November 2025 at 10:49 IST

Honey Skin Care Tips: चेहरे पर पड़ गए हैं काले धब्बे तो लगाएं शहद, जानें कब और कैसे लगाने से दिखेगा असर

Honey Skin Care Tips: बदलते मौसम के कारण आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो गया है तो आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से चेहरे पर शहद लगाने के बारे में बताएंगे।

Honey Skin Care Tips | Image: Freepik

Honey Skin Care Tips: क्या आपके चेहरे पर भी काले धब्बे या पिगमेंटेशन हैं और आप महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके भी थक चुके हैं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्या आप जानते हैं कि पहले के समय में लोग घर की चीजों को ही चेहरे पर लगाकर दाग-धब्बों राहत पा लेते थे। इसलिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। 

आप बस रसोईघर में जाइए और वहां रखे शहद का इस्तेमाल करें। अब आपको इस शहद को चेहरे पर कब और किस तरह लगाना है? इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

चेहरे के लिए शहद क्यों है फायदेमंद? 

शहद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। शहद त्वचा के रंग को साफ करने में मदद करता है और इससे काले धब्बे कम हो जाते हैं। यह त्वचा को नमी देता है, रूखेपन को दूर करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है। शहद डेड स्किन सेल्स को हटाता है और इससे चेहरा ग्लोइंग दिखने लगता है।

शहद को दूध में मिलाकर लगाएं 

  • 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मिश्रण को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं या केवल दाग-धब्बों पर लगाएं।
  • रात को सोने से पहले इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर सादे पानी से धो लें।

शहद को हल्दी में मिलाकर लगाएं

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। शहद एंटी-ऑक्सीडेट्स का खजाना माना जाता है। इसे शहद में मिलाकर लगाया जाए तो इससे चेहरे चमकने लगता है। 2-3 चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार 15-20 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

ये भी पढ़ें - Winter Hairfall Control Tips: सर्दियों में बढ़ गई है बाल झड़ने की समस्या, इन नुस्खों को अपनाएं; दिखने लगेगा फर्क 

चेहरे पर शहद लगाने के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

हमेशा शुद्ध और कच्चा शहद इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें पोषक तत्व अधिक होते हैं। किसी भी नुस्खे को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले, कान के पीछे या हाथ पर थोड़ा सा लगाकर जांच लें कि आपको कोई एलर्जी तो नहीं है। क्योंकि हर स्किन पर एक जैसा फेकपैक असर नहीं करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 10:49 IST