अपडेटेड 11 March 2025 at 21:33 IST
Holi 2025: होली खेलने से पहले चेहरे और बालों पर क्या लगाएं?
Holi 2025: यदि आप होली खेलने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि होली खेलने से पहले अपने चेहरे और बालों पर क्या लगाएं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Holi 2025: होली का त्यौहार आने ही वाला है। रंगों की होली घरों में खुशियां लेकर आती है। लेकिन आजकल मार्केट में ऐसे रंग मौजूद हैं जो आपकी स्किन और बालों को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि होली के रंग खेलने से पहले आप अपने चेहरे और बालों पर क्या लगाएं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बाएंगे कि आप रंग खेलने से पहले अपने चेहरे और बालों (Skin and Hair care tips) पर क्या लगाएं। पढ़ते हैं आगे...
रंगों से पहले चेहरे और बालों पर क्या लगाएं?
- आप होली के रंग खेलने से पहले अपने चेहरे और बालों पर कोकोनट ऑयल लगा सकते हैं। बता दें, कोकोनट ऑयल के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल बालों को स्वस्थ बनाते हैं बल्कि चेहरे की भी स्किन को दाग धब्बों से बचाते हैं।
- आप होली के रंगों को खेलने से पहले अपने चेहरे पर बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। बता दें, बादाम का तेल न केवल स्किन को चमकदार बना सकता है बल्कि होली के रंगों से होने वाले दुष्परिणामों से भी बचा सकता है।
- आप होली के रंगों का प्रयोग चेहरे पर करने से पहले मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बता दें कि दूध की मलाई न केवल चेहरे को कई बैक्टीरिया से बचा सकती है बल्कि स्किन को चमकदार भी बनाती है।
- आप होली के रंगों से खेलने से पहले अपने चेहरे पर दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दही न केवल चेहरे को दाग धब्बों से बचाती है बल्कि स्किन को चमकदार भी बनाते हैं।
- होली के रंगों को चेहरे और बालों में लगाने से पहले आप अपनी त्वचा पर गोले का तेल और एलोवेरा भी मिक्स करके लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 21:33 IST