अपडेटेड 3 June 2025 at 10:37 IST

Hairstyle: साड़ी के साथ कौन-सा हेयरस्टाइल लगेगा सबसे बेस्ट? हुस्न में लग जाएंगे चार-चांद

Hairstyle Ideas For Saree: अगर आप किसी फंक्शन या पार्टी के लिए साड़ी पहनने वाली हैं और आपको इसके साथ हेयरस्टाइल चुनने को लेकर समस्या हो रही है। तो अब आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ खास हेयरस्टाइल लेकर आए हैं जिन्हें आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हेयरस्टाइल के बारे में।

हेयरस्टाइल | Image: Shutterstock

Hairstyle Ideas: साड़ी एक पारंपरिक भारतीय पहनावा है। जिसे भारतीय महिलाएं काफी उत्साह के साथ पहनती हैं। ये हर उम्र की महिलाओं की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। हालांकि साड़ी की खूबसूरती को और निखारने के लिए सही हेयरस्टाइल चुनना बेहद जरूरी होता है।

एक परफेक्ट हेयरस्टाइल न केवल आपके साड़ी लुक को एलीगेंट बनाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में भी चार-चांद लगा देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साड़ी के साथ आप किस-किस तरह का हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं, जो आपकी लुक को यूनिक टच देगा।

साड़ी के लिए हेयरस्टाइल आइडियाज (hairstyle ideas for saree)

लो बन (Low Bun)

लो बन एक क्लासिक और एलीगेंट हेयरस्टाइल है। यह ट्रेडिशनल जूलरी और साड़ी के साथ रॉयल लुक देता है। आप इसमें गजरा लगाकर इसे और भी शानदार लुक दे सकती हैं।

सॉफ्ट कर्ल्स (Soft Curls)

अगर आप खुले बाल पसंद करती हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स शानदार ऑप्शन रहेगा। साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल मॉडर्न और ट्रेडिशनल टच का खूबसूरत फ्यूज़न देता है। खासतौर पर नेट या जॉर्जेट साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल खूब जचेगा।

साइड ब्रेड (Side Braid)

इसके लिए आपको फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड को साइड में करके स्टाइल करें। यह हेयरस्टाइल सिंपल लेकिन ग्लैमरस होता है, इसे आप कैज़ुअल पार्टी या डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

हाई बन (High Bun)

हाई बन से आपकी गर्दन उभरी हुई दिखती है और यह हेयरस्टाइल खास मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। इसमें मांगटीका या माथापट्टी लगाकर आप किसी हिरोइन जैसा लुक पा सकती हैं।

हाफ अपडू (Half Updo)

यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए है जो थोड़े खुले और थोड़े बांधे हुए बाल पसंद करती हैं। यह हेयरस्टाइल यंग और फ्रेश लुक देता है। यूनिक दिखने के लिए आप इस हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करें। 

ये भी पढ़ें: गर्मी में इन 5 चीजों को खाने से हो सकती है हीट स्ट्रोक की समस्या, भूलकर भी न करें सेवन

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 June 2025 at 10:37 IST