अपडेटेड 3 June 2025 at 08:50 IST
गर्मी में इन 5 चीजों को खाने से हो सकती है हीट स्ट्रोक की समस्या, भूलकर भी न करें सेवन
Do not consume these things in summer: गर्मियों के मौसम में लू लगने या हीट स्ट्रोक की समस्या होनी आम बात है। इससे बचने के लिए न सिर्फ आपको बाहरी रूप से एहतियात बरतने की जरूरत है बल्कि आपको इसके लिए अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। लू या हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको गर्मी के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। वरना इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Heat Stroke: गर्मियों का मौसम आते ही लू और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो जाती हैं। मौसम में बढ़ते तापमान के बढ़ने के साथ ही शरीर का तापमान भी तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। जिसके चलते डिहाइड्रेशन, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम बाहर निकलते समय बरतने वाली सावधानियों के साथ-साथ अपने खान-पान का भी खास ध्यान रखना शुरू कर दें।
दरअसल, कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें गर्मियों में खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको किन फूड्स से गर्मी के मौसम में दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
गर्मियों में न करें इन चीजों का सेवन (Do not consume these things in summer)
मसालेदार और तला-भुना खाना
गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा मसालेदार या ऑयली खाना शरीर की गर्मी को और बढ़ा देता है। इससे पाचन पर असर पड़ता है और शरीर में जलन व थकावट महसूस होती है।
Advertisement
कैफीन युक्त पेय
गर्मी में ज्यादा कैफीन का सेवन शरीर को डिहाइड्रेट करता है। इससे ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है और चक्कर, सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
Advertisement
फास्ट फूड
बर्गर, पिज्जा, पैकेज्ड स्नैक्स जैसी चीजें न केवल अनहेल्दी होती हैं, बल्कि इनमें पोषण की कमी और नमक की अधिकता शरीर में पानी की कमी का कारण बनती है। इनके अधिक सेवन से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
मांसाहारी खाना
गर्मी में मांसाहारी खाना जैसे मटन या फ्राइड नॉन-वेज डिशेज पचने में समय लेते हैं और शरीर को अंदर से गर्म कर देते हैं। इससे पेट भारी लगने के साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है।
मीठी चीजें
मीठी चीजें शरीर की एनर्जी को अस्थाई रूप से बढ़ा सकती हैं, लेकिन ये शरीर को जल्दी थका हुआ भी महसूस कराने लगती हैं। शुगर ड्रिंक्स जैसे कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इसलिए इनका सेवन भी गर्मियों में कम से कम करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 3 June 2025 at 08:50 IST