अपडेटेड 20 April 2025 at 16:01 IST
Hair Care: गर्मी में बाल झड़ना कैसे रोकें? जानें
How to control hair fall in summer season: गर्मियों में बालों का झड़ना कैसे रोकें? गर्मियों में बाल क्यों झड़ते हैं? जानें...
How to control hair fall in summer season in Hindi: गर्मी के मौसम में व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं होती हैं। उन्हीं समस्याओं में बालों की समस्या भी शामिल है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों के बाल झड़ते हैं। बता दें कि सूरज की तेज किरणें सीधे त्वचा यानी जड़ों को प्रभावित करती है। ऐसे में न केवल जड़ों की नमी कम होने लगती है बल्कि बाल जल्दी झड़ते हैं। ऐसे में यदि आप इस समस्या को कम करना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर में बाल झड़ने की समस्या को कैसे रोकें। पढ़ते हैं आगे…
गर्मियों में बालों का झड़ना कैसे रोकें?
- आप अपनी दिनचर्या में नारियल के तेल को जोड़ सकते हैं। बता दें कि गर्मियों में यदि नारियल के तेल का इस्तेमाल जड़ों में किया जाए तो इससे न केवल शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि बालों को डैमेज होने से भी बचाया जा सकता है। ये न केवल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है बल्कि इससे बालों का विकास भी अच्छा होता है। ये हेयर फॉल को कंट्रोल करता है।
- आप अपने बालो में प्याज के रस को लगा सकत हैं। ये न केवल बालों को नमी देता है बल्कि बालों को झड़ने से भी रोकता है। ऐसे में आप हफ्ते में एक या दो बार प्याज के रस का इस्तेमाल अपने बालों में कर सकते हैं।
- आंवले का पाउडर भी बालों को हेल्दी बनाने में मददगार है। ऐसे में आप आंवले का पाउडर लें और इसमें पानी मिक्स करें। अब अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। फिर बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 April 2025 at 16:01 IST