अपडेटेड 22 January 2025 at 11:50 IST

Hair Mask: सर्दियों में इन हेयर मास्क के साथ फ्रिजी बालों को कहें अलविदा

Hair Mask: अगर आपके भी बाल सर्दियों के मौसम में बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं तो आपको इन आसान हेयर मास्क को जरूर ट्राई करना चाहिए।

हेयर मास्क | Image: Freepik

Easy Hair Mask: सर्दियों में ठंडी हवा के कारण बालों में फ्रिजीनेस और ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में बालों को सॉफ्ट, शाइनी और मुलायम रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। जी हां, सर्दियों में आप कुछ हेयर मास्क की मदद से अपने ड्राई बालों में फिर से जान डाल सकते हैं।

हेयर मास्क बालों को नरिश और मॉइस्चराइज्ड कर उसकी हेल्थ और जड़ों को मजबूत करता है और बालों को बाहर से सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में। जिन्हें आपको सर्दियों के मौसम में जरूर ट्राई करना चाहिए।

बालों के लिए हेयर मास्क (Hair Mask)

आंवला और नारियल तेल हेयर मास्क

दो चम्मच आंवला पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। दरअसल, आंवला बालों को मजबूत बनाता है और नारियल का तेल उन्हें नमी देता है।

अंडा और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

एक अंडे को अच्छी तरह से फेटकर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। यह मास्क बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

नीम और मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क

दो चम्मच नीम पाउडर में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसके पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह मास्क स्कैल्प को साफ करता है और बालों को रिफ्रेश करता है।

हिबिस्कस और दही हेयर मास्क

तीन हिबिस्कस के फूल को मसलकर 2 चम्मच दही में मिक्स करें और फिर इसे 20-30 मिनट तक बालों में लगाने के बाद धो लें। हिबिस्कस बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

मलाई और शहद  हेयर मास्क

दो चम्मच दूध की मलाई में एक 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। यह मास्क बालों को गहरी नमी देकर उन्हें मुलायम बनाता है।

पपीता और नारियल तेल हेयर मास्क

इस माक्स को बनाने के लिए 1/2 पपीता मैश करके इसमें 1 चम्मच नारियल तेल  मिलाकर बालों में 20-30 मिनट के लिए लगाएं और बाल धो लें। इससे बालों को नमी मिलेगी और नारियल का तेल बालों की फ्रिजीनेस को कम करेगा।

ऑलिव ऑयल और शहद  हेयर मास्क

2 चम्मच ऑलिव ऑयल में 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिला लें और बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक लगाएं। 30 मिनट तक इसे लगाए रखने के बाद शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों को गहरी नमी और चमक देने का काम करेगा।

एलोवेरा और नारियल तेल हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाकर बालों में लगाएं। 20-30 मिनट बाद धो लें। यह बालों को मुलायम बनाकर फ्रिजीनेस को कंट्रोल करता है।

बनाना और दही हेयर मास्क

एक पका हुआ केला मैश करके इसमें 2 चम्मच दही मिला लें। अब इसे बालों में लगाकर 20-30 मिनट बाद धो लें। यह मास्क बालों को नमी देकर उन्हें अंदर से हेल्दी बनाएगा।

एवोकाडो और शहद हेयर मास्क

एक एवोकाडो को अच्छी तरह से मैश करके 1 चम्मच शहद मिलाकर 20 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और धो लें। एवोकाडो बालों को गहरी नमी देता है और शहद बालों को मुलायम बनाता है।

ये भी पढ़ें: Urine: ज्यादा देर तक पेशाब रोकने के कारण हो सकती हैं ये दिक्कतें, सेहत को होगा भारी नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2025 at 11:50 IST