अपडेटेड 22 January 2025 at 10:17 IST

Urine: ज्यादा देर तक पेशाब रोकने के कारण हो सकती हैं ये दिक्कतें, सेहत को होगा भारी नुकसान

Risks of Delaying Urination: अगर आप भी बहुत देर तक पेशाब को रोककर रखते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
Toilet
ज्यादा देर तक पेशाब रोकने के नुकसान | Image: Freepik

Problems for Holding Urine For Too Long: कई बार हमें बहुत जोर से पेशाब आ रहा होता है लेकिन असुविधा के कारण हम उसे लम्बे समय तक रोककर रखते हैं। जो कि सेहत और शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। पेशाब रोकने की आदत से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। यह आदत बेहद खराब है।

लम्बे समय तक पेशाब को रोकना कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दावत देता है। ऐसे में आपको उन दिक्कतों के बारे में जान लेना चाहिए जो लम्बे समय तक पेशाब रोकने के कारण होती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इस बारे में।

लम्बे समय तक पेशाब रोकने के कारण सेहत को होने वाली दिक्कतें (Risks of Delaying Urination)

पेशाब की थैली में इंफेक्शन

लंबे समय तक पेशाब रोके रखने से ब्लैडर में बैक्टीरिया का पैदा हो सकते हैं, जिससे पेशाब की थैली में इंफेक्शन हो सकता है।

Advertisement

पेशाब की थैली में सूजन

जब पेशाब को रोकते हैं, तो यह पेशाब की थैली को ज्यादा फैलने पर मजबूर करता है, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है।

Advertisement

किडनी फंक्शन में कमी

अगर आप अक्सर पेशाब रोकते हैं तो इससे गुर्दे की कार्यक्षमता (Decreased kidney function) पर दबाव पड़ सकता है और समय के साथ यह प्रभावी रूप से काम करना बंद कर सकते हैं।

किडनी इंफेक्शन

पेशाब रोकने से यूरिन में बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जिससे किडनी या यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन हो सकता है।

पेशाब की प्रॉब्लम

लंबे समय तक पेशाब रोकने से, भविष्य में पेशाब करने में समस्या हो सकती है, जैसे पेशाब में रुकावट या दर्द, जलन होना।

ब्लैडर का इन्फेक्शन

पेशाब थैली में जमा पेशाब बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।

पेशाब करने में कठिनाई

अगर पेशाब को बार-बार रोका जाए, तो मूत्रमार्ग कमजोर हो सकता है, जिससे पेशाब करने में कठिनाई हो सकती है।

किडनी स्टोन

पेशाब रोकने से किडनी स्टोन (गुर्दे में पथरी) बनने की संभावना बढ़ सकती है, क्योंकि यह पेशाब के निकलने में रुकावट डालता है।

पेट में दर्द

लंबे समय तक पेशाब रोकने से पेट में दबाव बढ़ सकता है, जिससे असहजता और दर्द हो सकता है।

मूड स्विंग्स

पेशाब रोकने से शरीर में असुविधा होती है, जिससे मूड स्विंग्स, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा? जानिए डेट, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 January 2025 at 10:17 IST