अपडेटेड 8 April 2025 at 16:07 IST
Dry Lips: गर्मियों में क्यों फट जाते हैं लोगों के होंठ? जानें कारण
Dry Lips Reason: गर्मियों में अक्सर लोगों को होंठ फटने की समस्या हो जाती है। जानते हैं इसके पीछे के कारणों के बारे में...
Dry Lips Reason: लोगों को लगता है कि सर्दियों में ही केवल होंठ फटते हैं। परंतु ऐसा नहीं है। गर्मियों में भी ज्यादातर लोगों को होंठ फटने की समस्या हो जाती है। बता दें कि यह समस्या तेज धूप के कारण, पसीने के कारण या पानी की कमी के कारण हो सकती है। इसके अलावा कुछ खराब आदते भी होंठ फटने की समस्या पैदा कर सकती हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि किन कारणों से होंठ फटते हैं और इसके बचाव के उपाय क्या हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मियों में होंठ फटने के क्या कारण है। पढ़ते हैं आगे...
होंठ फटने के पीछे कारण
- डिहाइड्रेशन के कारण व्यक्ति के होंठ फटते हैं। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी। जी हां, गर्मियों में अक्सर लोग पानी ज्यादा पीते हैं। लेकिन कुछ लोग गर्मियों में भी पानी का सेवन नहीं करते, जिसके कारण उन्हें होंठ फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- बता दें तेज धूप के कारण भी होंठ फटने लगते हैं तेज धूप का नकारात्मक प्रभाव आपके होठों पर पड़ता है। ऐसे में जो लोग ज्यादा देर तक धूप के आगे या धूप के संपर्क में रहते हैं उनके होठों की नमी कम हो जाती है, जिसके कारण होंठ ड्राई या फटने लगते हैं।
- बता दें, कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार अपने होंठों पर जीभ लगाते हैं। ऐसा करने से न केवल होंठ ड्राई हो सकते हैं बल्कि फटने भी शुरू हो जाते हैं।
- जब शरीर में पोषण की कमी हो जाती है या खान पान से संबंधित लापरवाही हो जाती है तब भी व्यक्ति के होंठ फट सकते हैं। अकसर गर्मियों में लोग अपने होठों पर कुछ ऐसे केमिकल्स या सनस्क्रीन लगा लेते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव होंठों पर पड़ता है और जिससे वह फटने लगते हैं।
- यदि आप ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं तब भी होठों के फटने की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 April 2025 at 16:07 IST