अपडेटेड 4 April 2025 at 12:38 IST

Weight Loss: इन फलों के सेवन से घटेगा वजन, सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Fruits For Weight Loss: अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको इन फलों का सेवन करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
weight loss
वजन घटाने के लिए फल | Image: freepik

Wajan Ghatane ke liye Fruits: आजकल मोटापे की समस्या हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिल जाती है। मोटापे के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए समय से पहले मोटापे को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है तो आपको कुछ फलों का रोजाना सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

जी हां, तेजी से वजन घटाने और मोटापे को कंट्रोल करने के लिए आपको कम से कम कैलोरी वाले कुछ फलों का सेवन आज से ही करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपका वजन तो घटेगा ही साथ ही आपकी सेहत भी दुरुस्त होगा। आइए जानते हैं कि आप किन फलों का सेवन कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए फल (Fruits for weight loss)

सेब (Apple)

सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे वजन घटता है।

Advertisement

तरबूज (Watermelon)

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और मेटाबोलिज्म बेहतर होता है। यह कम कैलोरी वाला फल है, जो वेटलॉस में मदद करता है।

Advertisement

पपीता (Papaya)

पपीते में पापाइन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है और वजन घटाने का काम करता है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह फैट बर्निंग में भी सहायक है।

संतरा (Orange)

संतरा में विटामिन C और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है। संतरे का सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

बेरीज (Berries)

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन C होते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं।

कीवी (Kiwi)

कीवी में फाइबर और विटामिन C की अधिकता होती है। यह मेटाबोलिज्म को तेज करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है,

अनानास (Pineapple)

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और शरीर से वसा को निकालने में मदद करता है। यह वजन घटाने के लिए उत्तम है।

अमरूद (Guava)

अमरूद फाइबर का अच्छा स्रोत है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

अंजीर (Fig)

अंजीर में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देते हैं। इससे वजन घटता है।

आंवला (Amla)

आंवला एक सुपरफूड है जो वजन घटाने में बहुत सहायक होता है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: Skin Care: रोजाना नहाने के लिए आप भी करते हैं साबुन का इस्तेमाल? हो जाएं सावधान, स्किन को हो सकते हैं ये भारी नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 12:38 IST