अपडेटेड 3 April 2025 at 13:56 IST
Skin Care: रोजाना नहाने के लिए आप भी करते हैं साबुन का इस्तेमाल? हो जाएं सावधान, स्किन को हो सकते हैं ये भारी नुकसान
Rojana Saboon Lagane ke Nuksaan: अगर आप नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए।
Disadvantages of applying soap on the body daily: क्या आप शरीर को साफ रखने के लिए रोजाना शरीर पर साबुन का इस्तेमाल करते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो आपको फौरन सावधान हो जाना चाहिए। भले ही आप नहाते समय साबुन का इस्तेमाल शरीर पर जमा मैल को साफ करने के लिए कर रहे हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचता है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। जिस तरह से किसी भी चीज का जरूरत से ज्याद इस्तेमाल करने से नुकसान पहुंचता है उसी तरह से शरीर पर जरूरत से ज्यादा साबुन लगाने के कारण भी हमरी स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं शरीर पर ज्यादा साबुन लगाने से क्या-क्या स्किन प्रॉब्लम पैदा हो सकती है।
शरीर पर रोजाना साबुन लगाने के नुकसान (Disadvantages of applying soap on the body daily)
- साधारण साबुन स्किन से नमी को छीन सकता है, जिससे स्किन सूखी और रूखी हो जाती है। इससे स्किन की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मुश्किल होती है।
- कई साबुन में मौजूद रासायनिक तत्व स्किन में जलन और खुजली का कारण बन सकते हैं। यह सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं।
- साबुन का pH स्किन के प्राकृतिक pH से मेल नहीं खाता, जो आमतौर पर 5.5 होता है। साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन का pH असंतुलित हो सकता है।
- रोजाना साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन की नमी छीन सकती है जिसके कारण झुर्रियां और एजिंग साइन जल्दी नजर आने लगते हैं।
- कई साबुनों में सिंथेटिक सुगंध, रंग और रसायन होते हैं, जो एलर्जी पैदा कर सकते हैं। स्किन पर रैशेस, सूजन और अन्य एलर्जी हो सकती हैं।
- साबुन की वजह से स्किन की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर कमजोर हो सकती है, जिससे बाहरी हानिकारक तत्वों जैसे धूल, प्रदूषण और कीटाणु को स्किन के अंदर जाने का रास्ता मिल सकता है।
- साबुन का अत्यधिक उपयोग स्किन को डिहाइड्रेट कर सकता है, जिससे स्किन पर सफेद पैच नजर आने लगते हैं।
- अधिक साबुन का उपयोग स्किन के रंग को असंतुलित कर सकता है, जिससे डार्क स्पॉट्स या हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या पैदा हो सकती है।
- साबुन के कारण स्किन के नेचुरल ऑयल का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे ब्लैकहेड्स और मुंहासों की समस्या हो सकती है।
- संवेदनशील स्किन वाले व्यक्तियों को साबुन के उपयोग के बाद जलन या ताजगी महसूस हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 13:56 IST