अपडेटेड 11 March 2026 at 21:41 IST
Coffee Pack: सिर्फ 5 रुपये की कॉफी से पाएं पार्लर जैसा फेशियल ग्लो, चेहरे के नूर का लोग पूछेंगे राज
Coffee Pack: क्या घर पर ही आपको पार्लर जैसा ग्लो चाहिए, तो इस पांच रुपए की कॉफी वाले नुस्खे को ट्राई करें। चेहरे पर देगा फेशियल जैसा ग्लो।
Coffee Pack: कई बार ऐसा होता है कि अचानक किसी पार्टी, शादी या फंक्शन में जाना पड़ता है और चेहरे पर बिल्कुल भी ग्लो नजर नहीं आता है। ऐसे समय में पार्लर जाकर फेशियल कराना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं होता है, क्योंकि इसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद कॉफी आपकी मदद कर सकती है। कॉफी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है और यह कुछ ही मिनटों में चेहरे पर ताजगी और निखार ला सकती है।
घर पर कैसे बनाएं इंस्टेंट कॉफी फेस पैक
अगर आप कम समय में चेहरे पर ग्लो पाना चाहती हैं तो कॉफी से बना एक आसान फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। यह फेस पैक घर में मौजूद दो चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और एक बड़ा चम्मच शहद की जरूरत होगी। यह दोनों चीजें लगभग हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।
फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका
सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें और उसमें कॉफी पाउडर और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब यह मिश्रण स्मूद पेस्ट की तरह तैयार हो जाए तो इसे अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद इस पैक को लगभग 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। जब पैक हल्का सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है कॉफी और शहद
कॉफी में मौजूद कैफीन स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर तुरंत ताजगी और चमक दिखाई देती है। वहीं शहद स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उसे मुलायम बनाता है। यह फेस पैक डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे को फ्रेश और ब्राइट लुक देने में मदद करता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 21:27 IST