Neena Gupta: बिना शादी के बनी मां, प्रेग्नेंट नीना गुप्ता की जेब में थे सिर्फ 2000 रुपये, बेटी मसाबा की डिलीवरी का नहीं उठा पाईं थी खर्च
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को बिना शादी के जन्म दिया था। उस दौरान एक्ट्रेस के पास सिर्फ 2000 रुपये ही थे, डिलिवरी करने का खर्च भी नहीं उठा पाईं थी एक्ट्रेस।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Neena Gupta: बॉलीवुड की एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी लगातार एक्टिव बनी रहती हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में बनी रहती है। खासतौर पर वह दौर जब उन्होंने बिना शादी किए ही मां बनने का फैसला लिया था। उनकी बायोग्राफी 'सच कहूं तो' में उन्होंने उस समय के संघर्ष और आर्थिक तंगी के बारे में खुलकर बताया है।
बिना शादी किए ही मां बनने का लिया फैसला
साल 1989 में जब नीना गुप्ता को पता चला कि वह मां बनने वाली हैं, तब उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के पिता वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। उस समय यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन एक्ट्रेस ने हिम्मत के साथ इस जिम्मेदारी को एक्सेप्ट किया था।
बेटी के जन्म के समय खाते में थे सिर्फ 2000 रुपये
नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया है कि जब उनकी डिलीवरी की तारीख नजदीक आ रही थी, तब उन्हें पैसों की चिंता सता रही थी। उनके बैंक खाते में उस समय सिर्फ 2000 रुपये थे। उन्होंने लिखा कि नॉर्मल डिलीवरी का खर्च लगभग 2000 रुपये था, लेकिन अगर सी सेक्शन कराना पड़ता तो करीब 10,000 रुपये खर्च होते और यह रकम उनके लिए बड़ी समस्या बन सकती थी।
टैक्स रिफंड ने दी राहत
नीना गुप्ता ने बताया कि डिलीवरी से कुछ दिन पहले उन्हें 9000 रुपये का टैक्स रिफंड मिला था। इसके बाद उनके खाते में कुल 12,000 रुपये हो गए थे। यह रकम उनके लिए राहत लेकर आई थी, क्योंकि बाद में डॉक्टर ने उन्हें बताया कि सी सेक्शन कराना जरूरी होगा। हालांकि उस समय उनके पिता को लगा कि डॉक्टर ज्यादा पैसे लेने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
Advertisement
नीना गुप्ता वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में संजय मिश्रा के साथ फिल्म 'वध 2' में नजर आई थीं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। इसके अलावा वह अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों', कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 4' में भी दिखाई दी हैं।