अपडेटेड 9 February 2026 at 10:22 IST

Bridal Beauty Tips: कुछ महीनों में है शादी? अभी से चेहरे पर लगाएं घर में मौजूद ये चीज, पार्लर में भी नहीं मिलेगा ऐसा ब्राइडल ग्लो!

Bridal Glow Beauty Tips: अगर आपकी भी कुछ महीनों में शादी होने वाली है और चाहती हैं कि इस दिन आप सबसे ज्यादा चमकें और खूबसूरत लगें, तो यहां दी गई एक आसान सी ब्यूटी टिप को अपनाएं।

Bridal Beauty Tips | Image: freepik

Bridal Glow Beauty Tips: शादियों का सीजन चल रहा है। शादी की तैयारियों में इतना वक्त निकल जाता है कि स्किनकेयर का ध्यान रखना ही याद नहीं रहता। शादी वाले दिन पार्लर वाली मेकअप तो कर देगी लेकिन अगर आपकी स्किन ही अच्छी नहीं रहेगी तो वो मेकअप भी खिलकर सामने नहीं आ पाएगा। यही कारण है कि दुल्हनें शादी से पहले ब्राइडल ट्रीटमेंट लेती हैं और फेशियल, वैक्सिंग वगैरह करवाती हैं।

अगर आपकी भी कुछ महीनों में शादी होने वाली है और चाहती हैं कि इस दिन आप सबसे ज्यादा चमकें और खूबसूरत लगें, तो पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय यहां दी गई एक आसान सी ब्यूटी टिप को अपनाएं। आपको अपने चेहरे पर रोजाना आइस क्यूब लगाने हैं लेकिन ये कोई सिंपल पानी वाले आइस क्यूब नहीं हैं। इसे आपको अपने घर में कुछ चीजों के साथ तैयार करना होगा। तो इंतजार किस बात का, चलिए इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं।

ब्राइडल ग्लो के लिए चेहरे पर लगाएं ये आइस क्यूब 

आइस क्यूब के लिए आपको चाहिए-

चावल का पानी, गुलाब जल, खीरा

आइस क्यूब कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले चावल को पानी में 2-3 बार अच्छे से धोएं और उस पानी को चावल से अलग कर दें।
  • फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
  • फिर खीरे को कद्दूकस करके मिश्रण में डाल लें।
  • इस मिश्रण को फ्रीजर में जमाकर आइस क्यूब बना लें।
  • आपको एक आइस क्यूब रोज सुबह चेहरा धोने के बाद लगाना है।

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आइस क्यूब को चेहरे पर डायरेक्ट लगाने के बजाय इसे कपड़े में ढककर लगाएं। आपको रोजाना इसे चेहरे पर एक मिनट तक लगाना है। फिर चेहरे को पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। इन आइस क्यूब को केवल एक हफ्ते तक स्टोर करें, फिर नए आइस क्यूब बना लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि शादी से ठीक पहले इस स्किनकेयर रूटीन को शुरू ना करें। बेहतर होगा कि इसे 1-3 महीने पहले ही शुरू कर दें।

आइस क्यूब लगाने के फायदे

राइस वॉटर स्किन को चमकदार और स्वस्थ बनाता है जबकि गुलाब जल ना केवल चेहरे को नमी देता है, बल्कि नैचुरल टोनर के रूप में काम करते हुए स्किन का pH बैलेंस भी बनाए रखता है। खीरा स्किन को ठंडक देता है और दाग-धब्बे मिटाता है।

अगर आप रोजाना इन आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं तो-

  • सूजन और पफीनेस कम होगी
  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा
  • पिंपल्स और मुहांसों में आराम मिलेगा
  • पोर्स को छोटा करेगा
  • ऑयली स्किन के लिए मददगार

ये भी पढे़ंः Beauty Tips: प्रपोज डे पर डेट नाइट के लिए दिखना है सबसे खूबसूरत? ट्राय करें ये नो-मेकअप लुक

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 10:22 IST