अपडेटेड 8 February 2026 at 12:36 IST

Beauty Tips: प्रपोज डे पर डेट नाइट के लिए दिखना है सबसे खूबसूरत? ट्राय करें ये नो-मेकअप लुक

Beauty Tips: अगर आज आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने वाले हैं, या सामने से किसी प्रपोजल की उम्मीद कर रहे हैं, तो अभी यहां नीचे दिए गए मेकअप टिप्स को फॉलो करें।

No makeup look on Propose Day
No makeup look on Propose Day | Image: freepik

Beauty Tips: प्यार का त्योहार वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। आज 8 फरवरी को इस वीक का दूसरा दिन है। इस दिन लोग प्रपोज डे मनाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ आज के दिन कुछ खास प्लान कर रहे हैं या डेट पर जाने वाले हैं, तो अभी हमारा ये नो-मेकअप लुक ट्राय कीजिए।

आजकल हेवी मेकअप का जमाना नहीं रहा। लोगों को अब न्यूड मेकअप ही पसंद आता है जिससे लगे ना कि मेकअप किया हुआ है, फिर भी चेहरा खूबसूरत लगे। अगर आज आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने वाले हैं, या सामने से किसी प्रपोजल की उम्मीद कर रहे हैं, तो अभी यहां नीचे दिए गए मेकअप टिप्स को फॉलो करें।

प्रपोज डे पर ट्राय करें ये नो-मेकअप लुक

No makeup Images - Free Download on Freepik

नो-मेकअप लुक के लिए आपको चाहिए-

  • मॉइस्चराइजर 
  • BB/CC क्रीम 
  • कंसीलर 
  • फेस पाउडर
  • काजल या मस्कारा
  • लिप एंड चीक टिंट
  • न्यूड लिपस्टिक

फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप नो-मेकअप लुक

सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे से फेशवॉश से धो लें और एक लाइट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। 

Advertisement

लाइट मेकअप करने के लिए चेहरे पर फाउंडेशन के बजाय, BB क्रीम या किसी टिंटिड मॉइस्चराइजर को लगाएं जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।

आपकी स्किन ऑयली है तो सेटिंग पाउडर लगाना न भूलें।

Advertisement

आंखों के नीचे काले धब्बे या चेहरे के निशानों को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं।

फिर होठों पर लिप बाम लगाकर मॉइस्चराइज कर लें और कोई न्यूड लिपस्टिक लगा लें।

गालों पर हल्का सा चीक टिंट लगाएं जिससे चेहरा नैचुरल पिंक सा लगे।

आप काजल लगा सकते हैं या फिर मस्कारा से आईलैश को आकर्षक बना लें। 

अपने लुक को थोड़ा और ग्लैमरस लेकिन सिंपल बनाने के लिए आप हाईलाइटर भी यूज कर सकती हैं। 

(image- freepik)

ये भी पढ़ेंः Hair Fall Control Tips: तेजी से बाल झड़ने से क्या आप भी हो रहे हैं गंजे? रसोई की ये एक चीज से 7 दिनों में खुद दिख जाएगा फर्क

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 12:36 IST