अपडेटेड 28 November 2025 at 13:26 IST
Black Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें, एक ही महीने में दिखेंगे नेचुरली ब्लैक
White To Black Hair Home Remedy: बालों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए बाहरी प्रोडक्टस की जगह घर के किचन में मौजूद चीजें ज्यादा असरदार होती हैं। इसके लिए आप पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Naturally Black Hair Home Remedy In Hindi: आजकल कम उम्र में सफेद बाल होना बहुत आम सा हो गया है। तनाव, गलत खानपान, केमिकल प्रोडक्ट्स और नींद की कमी इसके बड़े कारण हैं। अगर आप बार-बार डाई लगाने से परेशान हो चुके हैं, तो सरसों के तेल से बना यह घरेलू नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह बालों को नेचुरली काला, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है। तो आइये जानते हैं कैसे करें सरसों के तेल की मदद से बालों की देखभाल-
सरसों के तेल को बालों में लगाने के फायदे
सरसों का तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में सहायक होता है।
सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में क्या मिलाएं?
सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल के साथ में आप करी पत्ता मिलाकर बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण बालों की सही तरह से देखभाल करने में सहायता करेगा।
सरसों का तेल और करी पत्ता से कैसे बनाएं नुस्खा?
- सरसों का तेल और करी पत्ता को बालों में लगाने का आसान तरीका
- सबसे पहले 1 कटोरी सरसों का तेल लें।
- इसमें 15-20 करी पत्ते डालें।
- धीमी आंच पर हल्का गर्म करें और दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
- इसके ठंडा होने पर छानकर बोतल में भर लें।
करी पत्ता को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?
कड़ी पत्ता मेलेनिन पिगमेंट बढ़ाने में मदद करता है, जो बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखता है।
सरसों का तेल और करी पत्ता को बालों में लगाने का सही तरीका
- हफ्ते में 2 से 3 बार रात को बालों की जड़ों में इस तेल से मसाज करें।
- इसके बाद सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें।
- इसे लगातार 3-4 हफ्ते इस्तेमाल करने पर फर्क नजर आने लगता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचें।
- तनाव कम करें और पूरी नींद लें।
- डाइट में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल करें।
क्या सच में बाल काले होंगे?
ये उपाय सफेद बालों की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और बालों को हेल्दी व डार्क बनाने में मदद करते हैं। हालांकि हर व्यक्ति के बालों पर असर अलग हो सकता है, इसलिए धैर्य और नियमित उपयोग जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 13:26 IST