अपडेटेड 15 January 2026 at 18:44 IST

Chandan Face Pack: चेहरे पर इस तरह लगाएं चंदन का फेसपैक, जानें लगाने का सही तरीका और फायदे

Chandan Face Pack: क्या आपका भी चेहरा डल हो गया है तो हम आपको इस लेख में चेहरे पर चंदन का फेसपैक लगाने के बारे में बताएंगे।

Chandan Face Pack | Image: Freepik

Chandan Face Pack:  प्राचीन काल से ही भारतीय सौंदर्य परंपरा में चंदन को एक विशेष स्थान प्राप्त है। चाहे स्नान हो या त्वचा की समस्याओं का उपचार, चंदन अपनी ठंडक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आज के प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए चंदन का फेसपैक एक वरदान साबित हो सकता है। आइए हम आपको इस लेख में चंदन का फेसपैक लगाने के बारे में विस्तार से बताएंगे।

चंदन का फेसपैक कैसे लगाएं? 

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच दूध या मलाई मिलाएं।
  • चंदन पाउडर में थोड़ा सा शहद और दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश या सादे पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए।
  • ब्रश या उंगलियों की मदद से फेसपैक को ऊपर की दिशा में लगाएं। आंखों के नाजुक हिस्से को छोड़ दें।
  • इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ध्यान रहे कि पैक को एकदम पत्थर जैसा सूखने न दें, हल्का सा गीला रहने पर ही धो लें।
  • ठंडे या सामान्य पानी से चेहरा धोएं। धोते समय हल्के हाथों से मसाज करें।
  • आखिर में अपनी त्वचा के अनुसार कोई अच्छा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।

ये भी पढ़ें - Basant Panchami 2026 Kab Hai: 23 या 24 जनवरी कब है बसंत पंचमी? जानें मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

चेहरे पर चंदन लगाने के फायदे क्या हैं? 

चंदन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर मौजूद बैक्टीरिया से लड़ते हैं और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं।अगर आपके चेहरे पर काले घेरे या पुराने दाग-धब्बे हैं, तो नियमित रूप से चंदन का लेप लगाने से फायदा हो सकता है। गर्मियों के मौसम में होने वाली जलन, सनबर्न और रैशेज के लिए चंदन सबसे प्रभावी उपाय है। इतना ही नहीं, यह सर्दियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 January 2026 at 18:44 IST