अपडेटेड 3 March 2026 at 12:20 IST
Beauty Tips: चेहरे पर पपीते के साथ लगा लें ये एक चीज, चांद जैसा आएगा निखार
Beauty Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खो जाती है। ऐसे में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजें 'चांद जैसा निखार' पाने में मदद कर सकती हैं। इस लेख में पपीता और दही के अद्भुत फेस पैक के फायदों के बारे में बताया गया है।
Beauty Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है। बाजार में मिलने वाले महंगे कॉस्मेटिक्स और पार्लर के ट्रीटमेंट थोड़े समय के लिए तो चमक दे देते हैं, लेकिन लंबे समय में इनके केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका समाधान छिपा है। आइए इस लेख में विस्तार से पपीता और दही से बने फेस पैक को लगाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको असर दिख सकता है।
पपीता और दही चेहरे के लिए क्यों है फायदेमंद?
पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसमें विटामिन A, C और E प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
वहीं दही में लैक्टिक एसिड होता है। यह न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो त्वचा को हाइड्रेशन और ग्लो का डबल डोज मिलता है।
फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?
2-3 बड़े टुकड़े पका हुआ पपीता
1 बड़ा चम्मच गाढ़ा दही
आधा चम्मच शहद
पपीता और दही से फैस पैक कैसै बनाएं?
एक बाउल में मैश किए हुए पपीते और दही को तब तक मिलाएं जब तक कि एक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला लें।
अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से साफ करें।
इस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
ठंडे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
ये भी पढ़ें - Blood Moon 2026 Lucky Zodiac Sign: आज शाम को दिखेगा ब्लड मून, इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे खास असर
पपीता और दही का फेस पैक लगाने का फायदे
पपीता त्वचा की ऊपरी बेजान परत को हटाता है, जिससे चेहरा तुरंत खिला-खिला और चमकदार नजर आता है।
नियमित इस्तेमाल से चेहरे के काले घेरे, झाइयां और दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं।
पपीते के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखते हैं, जिससे आप उम्र से पहले बूढ़े नहीं दिखते।
दही की ठंडक टैनिंग खत्म होती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 12:06 IST