अपडेटेड 3 March 2026 at 10:41 IST
Blood Moon 2026 Lucky Zodiac Sign: आज शाम को दिखेगा ब्लड मून, इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे खास असर
Blood Moon 2026 Lucky Zodiac Sign: आज साल 2026 का पहला और सबसे महत्वपूर्ण 'ब्लड मून' यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र और खगोल विज्ञान, दोनों ही दृष्टि से यह एक बड़ी घटना है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और वह गहरा लाल दिखाई देने लगता है, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Blood Moon 2026 Lucky Zodiac Sign: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका सूतक काल शुरू हो चुका है। वहीं ज्योतिष में यह घटना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 का पहला 'ब्लड मून' आज आसमान में नजर आएगा। जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच इस तरह आती है कि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है, तो वह गहरा लाल दिखाई देने लगता है, जिसे हम ब्लड मून कहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण की यह घटना केवल एक खगोलीय दृश्य नहीं है, बल्कि इसका ब्रह्मांडीय ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज का यह ब्लड मून कुछ विशेष राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों पर इसका सबसे सकारात्मक और लाभकारी असर होने वाला है।
ब्लड मून मेष राशि वालों के लिए शुभ
मेष राशि वालों के लिए यह ब्लड मून किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित मुनाफा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
ब्लड मून सिंह राशि वालों के लिए शुभ
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन ऊर्जा से भरपूर है।
Advertisement
ब्लड मून वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मानसिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के प्रबल योग हैं।
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Mausam : दिल्ली से बिहार तक पारा हाई, IMD ने जारी किया 5 राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट
Advertisement
ब्लड मून मीन राशि वालों के लिए शुभ
मीन राशि वालों के लिए 'ब्लड मून' रचनात्मकता और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। कारोबारियों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 10:41 IST