अपडेटेड 4 July 2025 at 16:34 IST

Anti Ageing Skin: दिखना चाहती हैं असल उम्र से कम तो आजमाएं घर में मौजूद चीजों से बना उपाय, चेहरा दिखेगा जवां

Skin Care At Home: त्वचा का ख्याल रखने के लिए घर में मौजूद चीजें बाहरी प्रोडक्टस से ज्यादा असरदार होती हैं। इसे स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल करें।

anti ageing skin | Image: Shutterstock

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में स्किन जवां से बूढ़ी होने लगती है यानी एजिंग साइंस नजर आने लगते हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि स्किन लंबे समय तक जवां नजर आए। 

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी होता है और इसके लिए आपको घर में मौजूद चीजें ही काम में आ जाएंगी। तो आइए जानते हैं त्वचा को जवां रखने वाले घरेलू नुस्खे के बारे में। साथ ही, बताएंगे इनसे मिलने वाले फ़ायदों के बारे में-

जवां त्वचा के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

  • केला
  • शहद

क्या हैं इस घरेलू नुस्खे के फायदे?

  • केला त्वचा में लचीलेपन को बरकरार रखने में मदद करता है। 
  • शहद स्किन से एजिंग साइंस को कम करने में मददगार होता है। 
  • इन दोनों को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है।

जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 से 2 केले डालकर मैश कर लें। 
  • इसमें 2 चम्मच शहद की डालकर मिला लें। 
  • दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाया जा सकता है। 
  • यह फेस पैक की तरह काम करेगा।

जवां त्वचा पाने के लिए कैसे करें इस नुस्खे का इस्तेमाल?

  • इस फेस पैक को चेहरे पर ब्रश या हाथों की उंगलियों की मदद से लगा सकते हैं। 
  • ध्यान रहे कि पहले  पानी से साफ करें और फिर ही इस नुस्खे को चेहरे पर आजमाएं। 
  • हफ्ते में लगभग 2 से 3 बार तक यह घरेलू नुस्खा आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करेगा।

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Ageing Skin: घर से बाहर निकलने से पहले नहीं किए ये काम तो उम्र से पहले ही चेहरा दिखने लगेगा बूढ़ा
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 July 2025 at 16:34 IST