अपडेटेड 6 April 2025 at 16:01 IST

Long Hair Tips: एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं?

What do we mix in aloe vera for hair growth? एलोवेरा में क्या मिक्स करके लगाएं? क्या एलोवेरा बालों को घना बनाता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Long Hair Tips: एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं? | Image: Freepik

How do I make my hair grow faster with aloe vera? हर किसी महिला की इच्छा होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। ऐसे में वे हेयर केयर रूटीन को फॉलो करती हैं। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो वह जल्दी परेशान भी हो जाती हैं। बता दे कि लंबे और घने बालों के लिए एलोवेरा जेल आपके बेहद काम आ सकता है। एलोवेरा जेल यदि बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को अच्छा बनाया जा सकता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि एलोवेरा जेल में किन चीजों को मिक्स करें, जिससे बालों को सुंदर और घना बनाया जा सके। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एलोवेरा जेल में किन चीजों को मिलाएं, जिससे बालों को सुंदर बनाया जा सके। पढ़ते हैं आगे... 

एलोवेरा में क्या मिक्स करके लगाएं? 

  • आप एलोवेरा जेल और नारियल का इस्तेमाल अपने बालों में कर सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में सबसे पहले एलोवेरा जेल और उसमें नारियल की कुछ बंदे डालें। दोनों को हल्के हल्के हाथों से मिक्स करें। थोड़ी देर के लिए मिश्रण को ढ़क कर रख दें। उसके बाद दोनों को हल्का गर्म करके अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 
  • आप अपने बालों में एलोवेरा जेल और आंवला भी लगा सकते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले दो चम्मच ऐलोवेरा लें और एक चम्मच आंवला पाउडर लें।  अब दोनों को बहुत अच्छे तरीके से मिक्स कर लें। उसके बाद बालों में अप्लाई करें। फिर 30 मिनट बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • आप चाहें तो अपने बालों में डायरेक्ट एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। डायरेक्ट एलोवेरा जेल आप जड़ों में लगाएं। साथ ही साथ बालों में भी लगाएं। उसके बाद 15 से 20 मिनट तक एलोवेरा को अपने बालों में लगाएं रखें। फिर अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें - Skin Damage: स्किन डैमेज करती हैं सूरज की तेज किरणें, जानिए क्या-क्या है

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 16:01 IST