Ageing Signs: नींद न पूरी होने पर उम्र से पहले चेहरे पर दिखने लगते हैं ये बदलाव, न करें नजरअंदाज; जरूर करें ये काम
Ageing Signs:भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब जीवनशैली के कारण आज अधिकांश लोग अनिद्रा या अधूरी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। पर्याप्त नींद न लेना केवल शारीरिक थकान नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आपकी त्वचा को उम्र से पहले बूढ़ा भी बना रहा है। जब हम सोते हैं, तो हमारी बॉडी और स्किन सेल्स खुद को रिपेयर करते हैं। नींद पूरी न होने से यह नेचुरल हीलिंग प्रोसेस रुक जाता है। आइए जानते हैं कि नींद न पूरी होने पर कौन-कौन से संकेत चेहरे पर दिखने लग जाते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read
Ageing Signs: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, वर्क प्रेशर और देर रात तक स्क्रीन स्क्रॉल करने की आदत ने हमारी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया है। इस लाइफस्टाइल का सबसे पहला और बुरा असर हमारी नींद पर पड़ता है। अक्सर लोग काम के चक्कर में 4-5 घंटे की नींद लेकर ही खुद को फिट समझने की भूल कर बैठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी अधूरी नींद का सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है?
हेल्थ और स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात की नींद को 'ब्यूटी स्लीप' यूं ही नहीं कहा जाता है। जब आप सो रहे होते हैं, तो आपकी त्वचा खुद को रिपेयर और रीजेनरेट कर रही होती है। ऐसे में अगर आप लगातार कम सो रहे हैं, तो आपके चेहरे पर उम्र से पहले बुढ़ापा आने लगता है। आइए जानते हैं कि नींद पूरी न होने पर चेहरे पर क्या बदलाव दिखते हैं और इनसे कैसे बचा जाए।
डार्क सर्कल्स और सूजी हुई आंखें
नींद की कमी का सबसे पहला और स्पष्ट लक्षण आंखों के आसपास दिखता है। जब शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता, तो आंखों के नीचे की ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे गहरे काले घेरे बन जाते हैं। इसके साथ ही, आंखों के नीचे फ्लूइड जमा होने से आंखें सूजी हुई और थकी हुई नजर आने लगती हैं।
चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगता है
सोते समय हमारा शरीर 'कोलोजन' बनाता है। कोलोजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा के इलास्टिसिटी को बनाए रखता है और उसे टाइट रखता है। नींद पूरी न होने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन यानी 'कॉर्टिसोल' स्तर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल कोलोजन को तोड़ने लगता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और बारीक रेखाएं दिखने लगती हैं।
स्किन का डल और बेजान होना
जब आप गहरी नींद में होते हैं, तो चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। नींद अधूरी रहने से ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता, जिसके कारण चेहरा थका हुआ, पीला और बेजान दिखने लगता है। नेचुरल ग्लो पूरी तरह गायब हो जाता है।
ग्लोइंग चेहरे के लिए जरूर करें ये काम
स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है कि आप रोज रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की क्वालिटी स्लीप लें। इसके लिए एक फिक्स स्लीपिंग शेड्यूल बनाएं।
सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लें। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी नींद में परेशानी होती है और स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है।
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे क्लींजर से साफ करें। इसके बाद एंटीऑक्सीडेंट्स या हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं। यह सोते समय स्किन रिपेयरिंग प्रोसेस को तेज करता है।
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर और त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड और चमकदार बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 29 May 2026 at 23:30 IST