Banana Tips: केले जल्दी खराब हो जाते हैं? इस आसान ट्रिक से उन्हें महीनेभर फ्रेश रखें, नहीं पड़ेंगे काले
इन दिनों में केले जल्दी खराब हो जाते हैं, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप महीनेभर तक केलों को ताजा और फ्रेश रख सकते हैं। जानें आसान तरीके, पढ़ें पूरी खबर
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Banana Storage Tips: केला हर ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है, क्योंकि उसे काटने या छिलने में ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होता, साथ ही केला पौष्टिक, स्वादिष्ट और सस्ता भी होता है। लेकिन ज्यादा पक जाने के बाद केला काला पड़ने लगता है। कई बार लोग ज्यादा केले खरीद लेते हैं लेकिन समय पर इस्तेमाल नहीं कर पाते। नतीजा? फल खराब होकर कूड़ेदान में चला जाता है। अब इस समस्या का आसान समाधान सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें साधारण स्टोरेज हैक शेयर किया गया है, जिससे केले लंबे वक्त तक ताजा रह सकते हैं।
केले जल्दी खराब क्यों होते हैं?
केले पकते वक्त एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो पकने की प्रक्रिया को तेज कर देती है। गर्मी, नमी और एक-दूसरे से टकराव भी उन्हें जल्दी खराब करते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप स्टोरेज ट्रिक
केले के दोनों सिरे (ऊपर और नीचे) लगभग आधा इंच काट लें।
एक एयरटाइट कंटेनर लें और उसके नीचे टिशू पेपर बिछा दें।
कटे हुए केले सावधानी से उस पर रखें।
ऊपर से भी टिशू पेपर से ढक दें।
ढक्कन बंद करके फ्रिज में रख दें।
ज्यादा केलों के लिए परत दर परत रखें और हर परत के बीच टिशू पेपर जरूर लगाएं। इससे नमी कम बनेगी और केले एक-दूसरे से चिपक कर खराब नहीं होगा। दरअसल, टिशू पेपर एक्ट्रा अतिरिक्त नमी सोख लेता है। एयरटाइट कंटेनर केले को बाहर की नमी और बाकी फलों की गैस से बचाता है। इससे केले नॉर्मल से कहीं ज्यादा समय तक अच्छे रहते हैं।
केले से जुड़ी ध्यान रखने वाली बातें
पहले से नरम या गीले केले अलग रखें।
कंटेनर साफ और सूखा हो।
फ्रिज का तापमान ठीक रखें।
केले जब खराब होना शुरू होते हैं जब फ्रिज और स्टोरेज पर भी काफी निर्भर करता है कि कैसे रखे हुए हैं। कई यूजर्स ने बताया कि यह तरीका उन्हें 3-4 हफ्ते तक ताजे केले देता है। ये घरेलू जुगाड़ महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं रखता। बस कुछ मिनट लगाकर आप केले बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 14:58 IST