BREAKING: NEET एग्‍जाम से पहले बड़ा एक्‍शन, Telegram 22 जून तक भारत में बैन; पेपर लीक को रोकने के लिए सरकार ने लिया फैसला

भारत में री-नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। यह कदम परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए उठाए गए हैं। 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Telegram
Telegram | Image: Reuters

Telegram Ban: री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में अब गिनती के दिन बचे हैं। इससे पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, री-नीट यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जो 21 जून को होगी। इसके मद्देनजर टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगी। मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा।

सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थाई रोक 

सरकार ने यह फैसला NTA की सिफारिश के आधार पर लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस सीमित अवधि के लिए ब्लॉक रहेगा। यह रोक सिर्फ परीक्षा अवधि यानी 22 जून 2026 तक लगाई गई है। 

मैसेज एडिट फीचर भी बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की ओर से टेलीग्राम में मैसेज एडिट फीचर को 30 जून तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। एनटीए के अनुसार, कुछ मामलों में इस प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसमें पुराने मैसेज को बाद में एडिट करके फर्जी दस्तावेज या प्रश्न पत्र जोड़ दिए जाते थे। ताकि दिखाया जा सके कि जानकारी पहले से ही उपलब्ध थी, लेकिन असल में ऐसा नहीं रहता था।

Advertisement

टेलीग्राम पर क्यों लगाई गई रोक?

नीट री-एग्जाम को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। एनटीए का कहना है कि इसका उद्देश्य उस सुविधा का दुरुपयोग रोकना है, जिसके जरिए राष्ट्रीय परीक्षाओं के बाद नकली पेपर लीक के सबूत तैयार किए जाते थे। इन कदमों का उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और उन संगठित गिरोहों पर रोक लगाना है जो NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को धोखा देने के लिए टेलीग्राम का उपयोग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी के गुंडों ने अंडे फेंके, पुलिस देखती रही...', ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC विधायक कुणाल घोष पर हुआ हमला, तो भड़क उठे कल्याण बनर्जी

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड