अपडेटेड 14 January 2026 at 17:21 IST
Bajra Tikki Recipe: सर्दियों में बाजरे की टिक्की खाने के हैं कई फायदे, स्वाद भी लाजवाब; जानिए आसान रेसिपी
Bajra Tikki Recipe: सर्दियों में आप घर पर ही बाजरे की टिक्की बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, जिससे सेहत को फायदा मिलता है। आसान रेसिपी घर पर ट्राई करें।
Bajra Tikki Recipe: सर्दियों में बाजरे का मांग बढ़ जाती है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। साथ ही बाजरा सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। बाजरा पौष्टिक होता है इसलिए ठंड के मौसम में ये कई तरह से हमारे शरीर का बचाव करता है। बाजरे से कई तरह के पकवान बनाने की कोशिश की जाती है। वैसे तो ज्यादातर बाजरे की खिचड़ी सबसे ज्यादा फेमस है। वहीं बाजरे से बनी चीजे खाने में भी स्वाद लगती है। तो आज हम आपको बाजरे से बनने वाली टिक्की के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रेसिपी सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। साथ ही इसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है। तो जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
बाजरा टिक्की बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- गुड़ (100 ग्राम)
- बाजरे का आटा (2 बाउल)
- तेल
- पानी
बाजरा टिक्की बनाने का आसान तरीका
1. बाजरे की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ और पानी डालकर इसे पिघलने के लिए गैस पर चढ़ा दें।
2. इसके बाद आप एक प्लेट में 2 बाउल बाजरे का आटा डाल लें।
3. इस आटे में आप गुड़ वाला पानी डालकर उसे अच्छे से मिला लें।
4. अब आप इसमें हल्का पानी डालकर इसका सॉफ्ट डो तैयार कर लें।
5. फिर इस डो से आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाकर इसे हथेली की मदद से गोल पूरी बना लें।
6. इसके बाद आप इसे हल्के गर्म तेल में गोल्डन होने तक तल लें।
7. जब ये ठंडी हो जाए तब उसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
बाजरा खाने से सेहत को फायदा
अलग अलग तरह के बाजरे से बने पकवान खाने से सेहत को काफी फायदा होता है। बाजरे में ढेर सारा फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। बाजरा की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। बाजरा टिक्की एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। इसे आप सर्दियों के मौसम में आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 January 2026 at 17:21 IST