अपडेटेड 7 November 2025 at 20:16 IST
Momos: स्ट्रीट वाले मोमोज खाना भूल जाएंगे, घर पर खुद आटे से बनाइए ये हेल्दी वेज मोमोज; नोट करें आसान रेसिपी- VIDEO
हेल्दी आटे वाली मोमोज की रेसिपी पढ़ें। आटे से बनाएं वेज मोमोज जो स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। जानें घर पर बनाने का आसान तरीका।
Atta Veg Momos: भारत में मोमोज अब एक फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसे सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं, बच्चों हो या बड़े सब चाह से खाते हैं। बढ़ती लोकप्रियता के चलते बाजार में मिलने वाले मोमोज में मिलावटी चीजें भी मिल रही है। वहीं, आटे के मोमोज भी इन दिनों चर्चा में बने हुए है, जो हर घर में आसानी से मिलने वाली सामग्री है, जिससे कोई भी खुद अपने घर पर आटे वाले मोमोज बना कर तैयार कर सकता है।
आटे के मोमज की तैयारी शुरू करें
आटे से मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 1 कप गेहूं का आटा लेकर उसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटे को मुलायम गूंथें। इसके बाद करीब 30 मिनट तक ढककर रख दें।
मोमोज की स्टफिंग
मोमोज की स्टफिंग बनाने के लिए थोड़ी बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई पत्तागोभी, बारीक कटी शिमला मिर्च और एक कप बारीक कटा हुआ प्याज या हरा प्याज लें। इन सब्जियों को कटोरे में डालें और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और मिक्स करें।
अब 4-5 इंच वाले मोमोज बनाएं
- आटे को छोटी आकार की लोई में बांटें।
- आटे की लोई को 4 से 5 इंच के गोले में बेलें।
- कोशिश करें कि किनारे पतले और बीच का हिस्सा मोटा हो।
- अपनी उंगली की नोक से या एक छोटे पेस्ट्री ब्रश से किनारों पर पानी लगाएं।
- इसके बाद बीच में 3 चम्मच सब्जी का मिश्रण रखें।
- अब किनारे के एक तरफ को उठाएं और दूसरी तरफ उठा कर मोमोज वाली शेप दे दें।
- एक-एक करके मोड़ना और प्लीट्स बनाना शुरू करें।
मोमोज पकाना
स्टीमर पैन को तेल से अच्छी तरह चिकना कर लें और एक तरफ रख दें। ( आप चाहे तो कड़ाई में पानी भर के उसके उपर छलनी रख कर उस पर भी स्टीम कर सकते तैं) अब इन्हें भाप में पकाने के लिए रख दें।
आप इसे इलेक्ट्रिक कुकर या प्रेशर कुकर में भी पका सकते हैं। इसके लिए इसमें 2 से 2.5 कप पानी गरम करें। पानी में उबाल आने दें। मोमोज वाले बर्तन को स्टीमर में रख दें। मोमोज को 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं। बस, ज्यादा भाप न पकाएं, क्योंकि इससे आटा गाढ़ा और सूखा हो सकता है।
आप चाहे तो ये शॉर्ट VIDEOभी देख सकते हैं:
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 20:16 IST