Aloo Paratha Recipe: सर्दियों में कैसे बनाएं स्पेशल चटपटे आलू के पराठे? जान लें ये सीक्रट टिप्स
Aloo Paratha Recipe: ठंड में आलू के पराठे खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Aloo Paratha Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम आलू के पराठें खाने का अलग ही मजा होता है। ठंड में तवे से उतरते हुए मसालेदार पराठों की खुशबू भूख को दोगुना कर देती है। अगर आप भी सर्दियों में सुबह के नाश्ते और लंच में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आलू के पराठे का परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। सही तरीका, मसाले, फरफेक्ट स्टफिंग और कुछ आसान किचन टिप्स से आप घर पर ही मार्केट जैसा टेस्टी पराठा बना सकते हैं।
कैसे बनाएं पराठे का आटा?
आलू के पराठे को बनाने की शुरुआत आटा गूंठने से होती है। गुनगुने पानी से आटा गूंथना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे पराठे सॉफ्ट और टेस्टी बनते हैं। आटे में एक चुटकी अजवाइन मिलाने से ना सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि डाइजेशन भी अच्छा रहता है।
चटपटी फिलिंग करें तैयार
आलू की स्टफिंग बनाने के लिए उबले हुए आलुओं को अच्छे से मैश करें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। इसमें हरी मिर्च, धनिया, अमचूर, लाल मिर्च, नमक और हल्का सा गरम मसाला मिलाएं। आप चाहें तो थोड़ा सा कसा हुआ पनीर भी डाल सकते हैं, इससे स्टफिंग और भी रिच और टेस्टी बन जाती है।
पराठे को कैसे सेंके?
तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा आंच नहीं होनी चाहिए। पराठा डालने के बाद हल्की आंच पर दोनों तरफ से उसे सेंक लें। घी या तेल अपनी पसंद के अनुसार अच्छे से डालें। धीमी आंच पर पराठा सेकने से वह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बन जाता है। चम्मच से दोनों तरफ पराठे को दबा-दबाकर ठीक से सेंके, जबतक उसका आटा हल्के लाल रंग का क्रिस्पी न हो जाए।
एक्स्ट्रा स्वाद के लिए क्या जोड़ें?
सर्दियों में स्टफिंग में थोड़ा सा कस्तूरी मेथी या बारीक कटी हरी मेथी मिलाने से स्वाद बढ़ जाता है। चाहें तो उसमें थोड़ा सा सफेद मक्खन पराठे पर लगाएं और इसके साथ अचार रखकर सर्व करें, इससे फ्लेवर और भी बढ़ जाता है। गरमागरम पराठों को दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें। चाहें तो सर्दियों के लिए घर पर बनी गाजर की खट्टी-मीठी चटनी भी परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 14:50 IST