ठाणे में प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की
Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका से झगड़े के बाद अपने घर में आत्महत्या कर ली।
- भारत
- 1 min read
आत्महत्या | Image:
Freepik
Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका से झगड़े के बाद अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना शुक्रवार को मुम्ब्रा क्षेत्र के अमृत नगर में हुई। मुम्ब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद युवक ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'योग दिवस में अब 100 दिन से भी कम समय...', PM मोदी ने बताया फिटनेस में क्या है काउंट का रोल, लोगों से की ये खास अपील
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 30 March 2025 at 13:21 IST