BREAKING: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 4 की मौत; 20 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया अंतर्गत माइलस्टोन संख्या 112 के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

 
Follow :
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा | Image: ANI/Republic

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। वॉल्वो बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबिक 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालात गंभीर है। माइलस्टोन 112 और 113 के बीच मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। बस ने गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया अंतर्गत माइलस्टोन संख्या 112 के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस में फंसे सभी घायलों को निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस ने ट्रेलर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर  

SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा, "जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। एक ट्रेलर तीसरी लेन में जा रहा था। पीछे से एक वॉल्वो बस जिसमें करीब 65 यात्री सवार थे, वह ओवर स्पीडिंग के कारण ट्रेलर से जाकर टकरा गई। पुलिस को 3:35 बजे सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल से अस्पताल की ओर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है जिनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और 19 लोग घायल हैं जिनका यहां उपचार चल रहा है। मौके पर प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है।"

June 30, 2026

लखनऊ से दिल्ली जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार नंबर प्लेट वाली प्राइवेट वॉल्वो बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस में सवारियां भरी हुई थीं। वहीं, राजस्थान नंबर का एक ट्रेलर गिट्टी लादकर एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर आगे बढ़ रहा था। तेज रफ्तार वाली बस ने पीछे से ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पूरा अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: पूर्व TMC विधायक नीलाबाती साहा के पति बने निशाना, फेंके अंडे-VIDEO
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 08:43 IST