पूर्व TMC विधायक नीलाबाती साहा के पति बने निशाना, अचानक सामने आए लोगों ने अंडा फेंककर किया हमला, VIDEO

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अंडे से हमला करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व टीएमसी विधायक ब्लूबाती साहा के पति देबाशीष साहा पर अंडे फेंकने का मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Debashish Saha egg attack husband of former TMC MLA Nilabati Saha
पूर्व TMC विधायक नीलाबाती साहा के पति बने निशाना, अंडा फेंककर किया हमला, VIDEO | Image: ANI

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर अंडे से हमले का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक कई नेता स्थानीय लोगों के निशाने पर आ रहे हैं। ताजा मामला पूर्व टीएमसी विधायक ब्लूबाती साहा के पति देबाशीष साहा से जुड़ा है, जिनपर पर सोमवार (29 जून) को अंडा फेंका गया। उन्होंने भड़कते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। देबाशीष साहा ने आरोप लगाया कि ये BJP के उपद्रवी थे। इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में फिर से सियासी हलचल बढ़ गई है।

पूर्व TMC विधायक के पति बने निशाना

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया (Sainthia) में पूर्व टीएमसी अध्यक्ष ब्लूबाती साहा के पति देबाशीष साहा पर अंडे फेंके। यह पहला मामला नहीं है देखने को मिला है। इससे पहले ही पश्चिम बंगाल की गलियों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर अंडा फेंका गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देबाशीष साहा पर एक के बाद एक अंडे फेंके जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग देबाशीष साहा को पकड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के क्या आरोप लगाया?

स्थानीय लोगों ने पूर्व TMC विधायक नीलाबाती साहा के पति देबाशीष साहा पर अंडे फेंकते हुए कई आरोप लगाए।  स्थानीय लोगों ने उनका आरोप था कि नीलाबाती साहा के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप उन पर जमकर अंडे बरसाए।

पहले भी TMC नेताओं पर अंडे बरसे

यह पहला मामला नहीं है जब पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर अंडे बरसाए हैं। इससे पहले TMC नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी अंडे से हमला किया गया था। इसके अलावा, TMC पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के आवास से निकल रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर भी कुछ दिन ही पहले अंडे फेंके आए थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  अंधाधुंध फायरिंग के बाद जर्मनी के इस शहर में हड़कंप, 5 लोगों की मौत; शूटिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड