अपडेटेड 15 December 2024 at 08:45 IST
'वो ताजमहल बनाने वालों का हाथ काटते हैं और हम राम मंदिर...', आक्रांताओं पर गरजे CM योगी
वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था कि ताजमहल बनाने वालों के हाथ कटवा दिए गए थे। मगर आज श्रमिकों को सम्मान मिलता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम 2024’ को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यकाल में देश मे हो रहे विकास कार्यो की चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस तेजी से देश का विकास हो रहा है उसमें श्रमिकों का भी अहम योगदान है और बीजेपी के कार्यकाल में श्रमिकों को सम्मान मिला है।
वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था कि ताजमहल बनाने वालों के हाथ कटवा दिए गए थे। मगर आज के भारत में प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर का निर्माण करने वाले श्रमिकों सम्मानित करते हैं, उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। ये बदलते भारत की तस्वीर हैं, जिसे कुछ लोग देख नहीं पा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि इतिहास में बढ़िया क कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों के भी हाथ काट दिए जाते थे।
भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा-योगी
सीएम योगी ने कहा कि तमाम विदेशी आक्रांताओं ने देश को खूब लूटा नौबत यहां तक आ गई कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी महज 25 फीसदी रह गई थी। मगर अब तस्वीर कुछ और है। कोरोना काल में भारत संकट मोचन की तरह आगे आया है और दूसरी देशों की मदद की। साल 2014 के बाद महज 10 साल में ही हम 5वीं अर्थ व्यवस्था बन चुके हैं और उम्मीद है साल 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा भारत का विकास कुछ लोग पहले भी नहीं चाहते थे। उनकी कुछ औलादें देश का विकास अब भी नहीं चाहती है। इन लोगों ने कहा राम हुए ही नहीं। हमने कहा जब महात्मा गांधी ने अपने अंतिम शब्द हे राम... कहे थे, तो ये वो कहने लगे वो कोई दूसरे राम थे। अब मुझे बताओ कौन राम थे? राम तो एक ही थे। पुरी दुनिया उसी रूप में राम को जानती है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 December 2024 at 08:42 IST