अपडेटेड 15 December 2024 at 06:56 IST

'उनका अंडा भी नहीं फूटा था हम तब से हैं...', वर्ल्ड विश्व हिंदू इकोनॉमिक फोरम में गरजे CM योगी

CM योगी ने कहा कि दंगा-फसाद कैसे कंट्रोल किया जाता है, यह हम लोग जानते हैं। उसकी केमिस्ट्री को हम जानते हैं। एक मच्छर भी नहीं मरेगा।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: R Bharat

Yogi Adityanath in World Hindu Economic Forum: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर कई बड़े और तीखे हमले किए। वह राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज के खिलाफ महाभियोग नोटिस पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि जो लोग सच बोलते हैं, उन्हें इस तरह की धमकियां दी जाती हैं।

शनिवार (14 दिसंबर) को सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई में वर्ल्ड हिन्दू इकोनॉमिक फोरम-2024 को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

'संविधान की दुहाई देने वालों के दोहरे चरित्र को देखो'

सीएम योगी ने कहा कि उपराष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने नोटिस दिया है। जो भी सच बोलेगा, ये लोग महाभियोग की धौंस देकर उसके मुंह को बंद करने का प्रयास करेंगे और फिर भी ये लोग संविधान की दुहाई देते हैं। इनके दोहरे चरित्र को देखो।

उन्होंने आगे कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय  के न्यायमूर्ति ने एक बात कही, सामान नागरिक संहिता तो होनी चाहिए। दुनिया के अंदर तो बहुसंख्यक समाज की भावनाओं का सम्मान हर हाल में होता है। भारत में अगर बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा कोई करें और सच्चाई बोले... तो यह कौन सा अपराध हो गया? उन्होंने न्यायमूर्ति के खिलाफ भी राज्यसभा में महाभियोग का नोटिस दिया है और ये अपने आप को लोकतांत्रिक कहते हैं। संविधान की पुस्तक साथ में लेकर चलते हैं, इनको तनिक भी शर्म नहीं है।

Advertisement

विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संविधान का गला घोंटने वाले लोग हैं। क्या देश के अंदर समान नागरिक कानून नहीं होना चाहिए क्या? दुनिया के अंदर बहुसंख्यक समाज जो कहता है, व्यवस्था वैसे संचालित होती है। उल्टा हो रहा है, बहुसंख्यक समाज कह रहा है, भेद समाप्त होना चाहिए, लेकिन ये लोग धौंस देंगे, क्योंकि पुरानी अदात है।

'देश का विकास नहीं चाहते कुछ लोग'

उन्होंने ने कहा कि भारत का विकास कुछ लोग पहले भी नहीं चाहते थे। उनकी कुछ औलादें देश का विकास नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत तब से है जब इनके अंडे भी नहीं फूटे थे।

Advertisement

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने कहा राम हुए ही नहीं। हमने कहा जब महात्मा गांधी ने अपने अंतिम शब्द हे राम... कहे थे, तो ये वो कहने लगे वो कोई दूसरे राम थे। अब मुझे बताओ कौन राम थे? राम तो एक ही थे। पुरी दुनिया उसी रूप में राम को जानती है।

'वह ताजमहल बनवाने वालों का हाथ काटते थे, हमने...'

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो श्रमिकों के श्रम का सम्मान करके उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। दूसरी तरफ वह भी शासक थे, जो ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट देते थे।

उन्होंने कहा कि दंगा-फसाद कैसे कंट्रोल किया जाता है, यह हम लोग जानते हैं। राम जन्म भूमि का समाधान निकालने वाले जज के खिलाफ भी टिप्पणी की गई। डराते थे कि अयोध्या में कोई फैसला आएगा तो दंगा हो जाएगा। हम लोग जानते हैं कि दंगा कैसे कंट्रोल होगा। उसकी केमिस्ट्री को हम जानते हैं। एक मच्छर भी नहीं मरेगा।

यह भी पढ़ें: Sambhal News: संभल में 400 साल पुराने मंदिर पर लहरा दिया भगवा, 46 साल बाद शुरू हुई पूजा-अर्चना

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 06:56 IST