अपडेटेड 30 January 2025 at 14:10 IST

Budget 2025: कब शुरू हुआ था रेल बजट, 92 साल बाद आम बजट के साथ क्यों हुआ मर्ज?

निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

Follow :  
×

Share


Union Budget 2025 | Image: PTI/Republic

Budget 2025: संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। इससे पहले आज, 30 जनवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget) पर सर्वदलीय बैठक हो रही है। 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी। क्या आप जानते हैं कि देश में भी कमी रेल बजट अलग से पेश किया जाता है मगर अब ये आम बजट का हिस्सा बना दिया। आइए जानते हैं कब और क्यों मोदी सरकार ने रेल बजट को आम बजट के साथ मर्ज किया।

वैसे अगर बजट के इतिहास को देखा जाए तो अब तक कई बदलाव हो चुके हैं, जिनमें कुछ परंपरागत थे तो कुछ नीतिगत। मगर मोदी सरकार (Modi government) के कार्यकाल में बजट में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए जिनमें से एक था रेल बजट को आम बजट में मिलाना। 2016 तक आम बजट से पहले रेल बजट पेश किया जाता था, लेकिन 2017 से मोदी सरकार ने परंपरा बदल दी और रेल बजट (Railway Budget) को आम बजट में मिला दिया।

रेल बजट को आम बजट के साथ क्यों किया गया मर्ज

2017 से पहले रेलवे बजट को आम बजट के एक दिन पहले रेलमंत्री द्वारा संसद के पटल पर प्रस्तुत किया जाता था। जानकारी के मुताबिक, नीति आयोग ने सरकार को दशकों पुराने पैटर्न को बदलने की सलाह दी थी। नीति आयोग की सलाह पर काफी विचार-विमर्श किया गया। बाद में इस बदलाव को स्वीकृति दी गयी। इसके बाद अलग-अलग ऑथरिटीज के साथ भी बैठकर इस पर मंथन किया गया।

पहली बार कब पेश हुआ आम बजट के साथ रेल बजट

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 94 साल की पुरानी प्रथा को समाप्त कर दिया गया और रेलवे बजट की घोषणाएं आम बजट में की जाने लगी। BJP के शासनकाल में इस प्रथा को समाप्त करते हुए 1 फरवरी 2017 को तत्कालीन वित्तमंत्री वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) ने इसे आम बजट के साथ प्रस्तुत किया था। आम बजट पेश करने के दौरान ही वित्त मंत्री ने रेलवे सेक्टर के बारे में बताया और पैसे आवंटित किए।


पहला रेल बजट कब हुआ था पेश

भारत का पहला रेल बजट ब्रिटिश शासन के समय 1924 में प्रस्तुत किया गया था। वहीं से रेल बजट अलग हुआ था, क्योंकि इसके पहले रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जाता था। वर्ष 1920-21 में ईस्ट इंडिया रेलवे कमेटी के चेयरमैन सर विलियम एकवर्थ कमेटी ने रेल बजट को अलग से पेश करने को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद साल 1924 से रेल बजट अलग से पेश होने लगा था। आजादी के बाद पहला रेल बजट 1947 में देश के पहले रेल मंत्री जॉन मथाई ने पेश किया था। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था।
 

यह भी पढ़ें: Budget 2025: 31 जनवरी से बजट सत्र, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, पूरा शेड्यूल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 January 2025 at 14:10 IST