अपडेटेड 18 January 2025 at 20:16 IST
Budget 2025: 31 जनवरी से बजट सत्र, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, पूरा शेड्यूल
Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा और यह चार अप्रैल तक प्रस्तावित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।
- बिजनेस न्यूज
- 2 min read

Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा और यह चार अप्रैल तक प्रस्तावित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बजट सत्र 2025 के लिए 31 जनवरी, 2025 से 4 अप्रैल, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यता के अधीन) बुलाने की मंजूरी दी है।"
परंपरा के अनुरूप सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसके बाद एक फरवरी को निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी।
10 मार्च को शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण
Advertisement
सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और इसके 4 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। बजट सत्र में कुल 27 बैठकें प्रस्तावित है। रीजीजू ने कहा कि दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए 10 मार्च को फिर से मिलेंगे।
सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में बहस होती है और संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ यह संपन्न होता है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 18 January 2025 at 20:16 IST