क्या है 'सुपर इन्फिनिटी'? जिसे आनंद कुमार ने किया लॉन्च, एनिमेशन के जरिए पढ़ाई बनेगी रोचक

देश के मशहूर शिक्षक और “सुपर 30” के संस्थापक आनंद कुमार ने आज अपने बहुप्रतीक्षित डिजिटल शिक्षा अभियान “सुपर इन्फिनिटी” का आधिकारिक लॉन्च कर दिया। “सुपर इन्फिनिटी” सिर्फ पढ़ाई का ही प्लेटफार्म नहीं होगा, बल्कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्में भी बनाएगा जो सपनों को हौसला देंगी।

Follow :  
×

Share


Anand Kumar launches 'Super Infinity | Image: Republic

देश के मशहूर शिक्षक और “सुपर 30” के संस्थापक आनंद कुमार ने आज अपने बहुप्रतीक्षित डिजिटल शिक्षा अभियान “सुपर इन्फिनिटी” का आधिकारिक लॉन्च कर दिया।

शाम 5:30 बजे जारी किए गए भावनात्मक और सिनेमाई एनीमेशन वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान आकर्षित किया। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे शिक्षा की दुनिया में एक नई शुरुआत बताया।

“सुपर इन्फिनिटी” केवल एक ऑनलाइन क्लास प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि मैथमेटिक्स को कहानी, एनीमेशन और संगीत वास्तविक जीवन के अनुभवों के माध्यम से रोचक बनाने का एक वैश्विक प्रयास है।

इस पहल का उद्देश्य उन लाखों बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है जो संसाधनों की कमी या अवसरों के अभाव में अपने सपनों से दूर रह जाते हैं।

लॉन्च के दौरान आनंद कुमार ने कहा कि “हर साल सुपर 30 में केवल 30 बच्चों का चयन हो पाता था, लेकिन दिल में हमेशा एक सवाल रहता था- बाकी लाखों सपनों का क्या? “सुपर इन्फिनिटी” उसी सवाल का जवाब है।” यह प्रयास सिर्फ एक ऑनलाइन क्लासेज नहीं है बल्कि एक आन्दोलन है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट को उनकी छोटी सी टीम ने सालों की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। 

“सुपर इन्फिनिटी” के माध्यम से छात्र केवल फार्मूले नहीं सीखेंगे, बल्कि सब्जेक्ट को महसूस करते हुए यह समझेंगे कि गणित हमारे जीवन, संगीत, प्रकृति और ब्रह्मांड से कैसे जुड़ा हुआ है। धीरे-धीरे “सुपर इन्फिनिटी” पर आनंद कुमार का लेक्चर दुनिया के कई विदेशी भाषायों में भी उपलब्ध होगा।

यह मंच बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और गणित प्रेमियों को भी एक नया अनुभव देने का प्रयास करेगा।

गौरतलब है कि आनंद कुमार पिछले लगभग 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके “Super 30” अभियान ने आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों छात्रों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाया है। उनके इस प्रयास की तारीफ पूरी दुनिया के मीडिया में हुई है। उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ को भी देश-विदेश में व्यापक सराहना मिली है। 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या-अर्शदीप को झटका! BCCI की सख्त एडवाइजरी, अब गर्लफ्रेंड को टीम होटल…

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 May 2026 at 19:34 IST