
IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या-अर्शदीप को झटका! BCCI की सख्त एडवाइजरी, अब गर्लफ्रेंड को टीम होटल…
IPL 2026 इस समय चल रहा है। इस बीच, BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को एक सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी का हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड्स माहिका शर्मा और समरीन कौर पर भी असर पड़ेगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
BCCI ने गुरुवार को सभी 10 IPL फ्रेंचाइजियों को 8 पन्नों की एडवाइजरी जारी की है जिसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम अधिकारियों और फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए सख्त प्रोटोकॉल तय किए गए हैं।
Image: @@mipaltan
एडवाइजरी में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को टीम मैनेजर की लिखित अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति को होटल रूम में बुलाने से मना किया गया है। BCCI ने हनीट्रैप, कानूनी विवाद, सुरक्षा जोखिमों का हवाला दिया।
Image: instagramAdvertisement
बोर्ड ने टीम मालिकों को सतर्क रहने और विजिटर्स का रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया। इस एडवाइजरी से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या भी लाइमलाइट में आ गए हैं जिनकी गर्लफ्रेंड को अक्सर उनके साथ देखा जाता है।
Image: Social Media
पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर को टीम होटल और फ्लाइट्स में अक्सर देखा गया है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भी IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम बस में देखा गया।
Image: instagramAdvertisement
BCCI ने IPL टीमों को क्रिकेटरों की गर्लफ्रेंड्स से जुड़े निर्देश में कहा कि “टीम मैनेजर की लिखित अनुमति के बिना किसी भी मेहमान को निजी होटल के कमरों में नहीं ले जाया जाएगा”।
Image: instagram
BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने उन परिस्थितियों को लेकर सावधान किया, जिनसे यौन दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लग सकते हैं। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी बिना अनुमति के होटल रूम में बाहरी लोगों को बुला रहे।
Image: @_arshdeep.singh__/instagram