हाफ पैंट में 'पुष्पा', पुलिस ने फाल्टा सीट से मैदान छोड़कर भागने वाले TMC नेता जहांगीर खान की निकाली परेड, VIDEO

Jahangir Khan Parade: बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था। अब फाल्टा में हाफ पैंट में उनकी परेड निकाली गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया।

 
Follow :
जहांगीर खान की निकाली गई परेड | Image: X

TMC Leader Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल चुनाव में खुद को 'पुष्पा' बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान अब पुलिस की गिरफ्तर में हैं। बंगाल पुलिस की STF ने बीते दिनों उन्हें गिरफ्तार किया था। अब फाल्टा इलाके में जहांगीर की पुलिस ने हाफ पैंट में परेड निकाली है। वह फाल्टा सीट से ही TMC के उम्मीदवार थे। बाद में रीपोलिंग में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

June 11, 2026

जहांगीर को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। वह कई दिनों से फरार चल रहे थे। बताया गया कि जहांगीर नेपाल भागने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

चुनाव के दौरान जहांगीर ने बटोरी थीं सुर्खियां

जहांगीर खान पर कई FIR दर्ज हुई थी। इनमें चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना निर्वाचन क्षेत्र में EVM पर BJP के चुनाव चिह्न को टेप से ढककर छेड़छाड़ करने के आरोप भी शामिल हैं। बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान अपने 'पुष्पा' वाले बयान के लिए काफी सुर्खियों में आए थे।

उनकी बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। जहांगीर का एक बयान काफी वायरल हुआ था कि यह बंगाल है, अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।

री-पोलिंग से पहले छोड़ दिया था मैदान

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है।

फाल्टा में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान हुए थे। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने चुनाव तो रद्द कर दिया और दोबारा री-पोलिंग की घोषणा हुई। वहीं, री-पोलिंग से पहले जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की करारी हार के बाद जहांगीर के सुर बदल गए थे। 21 मई को फाल्टा सीट पर दोबारा चुनाव हुआ और 24 मई 2026 को पुनर्मतदान के नतीजों सामने आए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने बड़े अंतर ने शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: 'युवराज का चक्की पीसने का समय आ गया', कल्याण बनर्जी ने दिया ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो बोले रिजू दत्ता, कहा- अकेले अभिषेक ने…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 17:05 IST