Today Weather: होली पर रंगों के साथ-साथ बरसेंगे बदरा, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट
Today Weather Update 14th March 2025: भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।
Today's Weather Update: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट बदलने के लिए तैयार हो चुका है। आज होली (Holi) के त्योहार के बीच कुछ राज्यों पर इंद्रदेव मेहरबान होने वाले हैं। कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में सूरज की तपिश ने गर्मी के साथ-साथ पारा भी बढ़ा दिया था, जिसके बाद अब इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जहां राजस्थान समेत हरियाणा-पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि हुई वहीं, आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में होली के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और सोनीपत में आज बरसात हो सकती है। आज से दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, इस बीच हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्ली का तापमान तेजी से गिर सकता है जो दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए काफी है।
यहां होगी बारिश
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात और बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चडीगढ़, झारखंड में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। होली पर इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है जिस कारण रंगों के उत्सव का मजा दोगुना हो जाएगा।
इन राज्यों में बारिश
वही, मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम में भी बारिश की संभावना है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 March 2025 at 08:17 IST