अपडेटेड 12 February 2025 at 08:01 IST
Today Weather: पैक कर लें कंबल-रजाई, जाने वाली है ठंड! पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए दिल्ली से यूपी तक का वेदर अपडेट
Today Weather Update 12th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।
Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी के मौसम में ही कई राज्यों में अप्रैल-मई के महीने जैसी ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है जहां सुबह और शाम ठंड पड़ती है लेकिन आने वाले दिनों में ये ठंड भी फीकी पड़ सकती है। ऐसे में हो सकता है कि समय से पहले लोगों को रजाई-कंबल पैक करना पड़ जाए। फरवरी के महीने में गर्मी के अहसास से साफ पता चल रहा है कि इस बार ठंड तेजी से वापसी कर रही है जबकि धूप की तपिश से गर्मी और बढ़ती जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने राज्यों के लिए क्या वेदर अपडेट जारी किया है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी मौसम में गर्माहट महसूस हुई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को भी दिल्लीवालों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सुबह और शाम के समय दिल्ली के लोगों को ठंड महसूस हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही दिल्लीवासियों को रजाई-कंबल और गर्म कपड़े पैक करने की नौबत आ सकती है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में भारी बारिश जारी होने की संभावना है। इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए।
यूपी-बिहार का हाल
आईएमडी की मानें तो आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा। वहीं, पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण इन राज्यों में लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास भी होता नजर आएगा। यहां के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। ऐसे में लोगों को मौसमी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 12 February 2025 at 08:01 IST