अपडेटेड 12 February 2025 at 07:52 IST

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Magh Purnima 2025: आज माघ पूर्णिमा के दिन आप इस मुहूर्त में स्नान-दान का शुभ कार्य कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Margashirsha Amavasya
माघ पूर्णिमा 2025 | Image: freepik

Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद खास माना जाता है। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है।  जो कि आज यानी बुधवार, 12 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा किए जाने का विधान है। इतना ही नहीं माघ पूर्णिमा के मौके पर स्नान-दान किए जाने की भी परंपरा है।

शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान का कार्य किया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से साधक को कई गुना फल मिलता है। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन आप भक्ति भाव से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2025 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट से शुरू हो चुकी है। जिसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर पूर्णिमा तिथि के दिन होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। वहीं, माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन आप पवित्र नदी में स्नान करने के बाद किसी भी समय दान का शुभ कार्य कर सकते हैं। इससे आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक है। इस समय स्नान करना सबसे शुभ माना जाएगा।

Advertisement

माघ पूर्णिमा की पूजन विधि (Magh Purnima 2025 Puja Vidhi)

  • माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु और गंगा मैया की विधि पूर्वक पूजा करें।
  • भगवान का जलाभिषेक कंकू, अबीर, गुलाल, सिंदूर, हल्दी, पंचामृत आदि चीजें मिलाकर करें।
  • पूजा करते समय 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद पितरों का श्राद्ध करें। इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • पूजा और पितरों के श्राद्ध के बाद गरीबों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि चीजों का दान करें। तभी आपको इस पूजा का पूरा फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन; पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 February 2025 at 07:07 IST