अपडेटेड 27 May 2025 at 11:57 IST

Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, इस हफ्ते मौसम बदलने वाला है रंग! कई जिलों में IMD का अलर्ट

देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक और जहां केरल, महाराष्ट्र से लेकर नॉर्थ ईस्ट में मॉनसून दस्तक दे चुका है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में प्री मॉनसून बारिश आफत बनकर बरस रही है।

Follow :  
×

Share


Bihar Weather Update | Image: ANI

Weather Update: दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक और जहां केरल, महाराष्ट्र से लेकर नॉर्थ ईस्ट में मॉनसून दस्तक दे चुका है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में प्री मॉनसून बारिश आफत बनकर बरस रही है। ऐसे में आज यानि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 27 डिग्री रहा।

इससे पहले 26 मई यानि सोमवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शाम लगभग 7 बजे हुई बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई। नौतपा के दूसरे दिन का तापमान अनुमान के मुताबिक 9 डिग्री कम दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल

IMD के मुताबिक, आज देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन उत्तर भारत और मध्य भारत के लोगों को गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, उमस बने रहने से गर्मी से पूरी तरह निजात मिलना संभव नहीं होगा।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?

वहीं मौसम विभाग की मानें तो पूरे महीने मौसम का हाल ऐसा ही बने रहने वाला है। 30 और 31 मई के लिए दिल्ली में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  

महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून बना आफत

महाराष्ट्र की बात करें तो वक्त से पहले आए मॉनसून ने राहत के बजाय आफत ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी महाराष्ट्र और मुंबई के कई इलाकों में गरज के साथ अति बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान-झारखंड में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान के 16 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि ये अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही 4 जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से गर्मी और बारिश दोनों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी 31 मई तक हल्की बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार-यूपी का मौसम कैसा?

मौसम विभाग ने आज बिहार के लिए आंधी और गरज का अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। यूपी की बात करें तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 

यह भी पढे़ं: Khan Sir ने गुपचुप रचाई शादी, स्टूडेंट्स के सामने किया कबूल; पटना में इस दिन है ग्रैंड रिसेप्शन



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 May 2025 at 11:57 IST