Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगी धूप तो यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश से मिल सकती है राहत

Weather Update 2025: आज का दिन मौसम के लिहाज से अलग-अलग राज्यों में कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगी धूप तो यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश से मिल सकती है राहत | Image: Pexels

10 जून यानी आज का दिन दिल्ली एनसीआर में तेज गर्म रहेगा या बारिश के कारण लोगों की हालत खराब रह सकती है, लोगों के समझ में यही सवाल उठ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गर्मी का असर बढ़ता नजर आ सकता है। जी हां, ऐसे में राजधानी में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगर उत्तर पश्चिम राजस्थान की बात करें तो तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं लू चलने का अनुमान भी जताया जा रहा है।

ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आज का दिन मौसम के लिहाज से अलग-अलग राज्यों में कैसा जाएगा, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे... 

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में मौसम?

  • आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में तेज गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। वहीं आने वाले चार दिनों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी है। दिन के दौरान तेज हवाएं गर्मी को और बढ़ा सकती हैं।
  • यूपी में भी झूलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 48 घंटे में प्रीमानसून भी आ सकता है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते गर्मी के साथ-साथ लू की तीव्रता में भी कमी आएगी। अगर आगरा, झांसी, प्रयागराज जैसी जगहों की बात करें तो वहां तेज गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। हालांकि 11 जून को मौसम एकदम बदल जाएगा।
  • बिहार की बात करें तो मंगलवार यानी आज बारिश की कोई आशंका दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राज्य में अगले 24 से 48 घंटे में तेज हवाएं और हल्की बारिश देखी जा सकती है।
  • राजस्थान में भी लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। गंगानगर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार ये दौड़ जारी रह सकती है। जयपुर में अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। बीकानेर के आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। 

ये भी पढ़ें - मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ी रघुवंशी के परिवार की खुशियां, इमोशनल Video

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 June 2025 at 07:59 IST