अपडेटेड 31 May 2025 at 17:58 IST
Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत; मौसम हुआ सुहाना
Weather: भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश ने राहत ही है। दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली है। दोपहर तक लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामाना करना पड़ रखा था शाम होते-होते बारिश ने सुकून दे दिया। बारिश की बूंदे लोगों के लिए राहत बनकर आईं।
बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर दिलाई है लेकिन दिनभर के गर्मी के लिए 10 मिनट की बारिश नाकाफी है। जिस तरह की गर्मी दिन में थी उसे देखते हुए ये बारिश राहत की सांस जरूर है।
बारिश से पहले बदला दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से पहले तेज हवाएं चली और फिर उसके बाद ग्रेटर नोएडा में बारिश भी हुई। हालांकि ये बारिश सिर्फ 10 मिनट के लिए ही हुई।
50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम-पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में आंतरदृष्टि से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए बादल का समूह/बवंडर रेखा अगले 1-2 घंटे में दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की वर्षा और आकाशीय बिजली के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जो कभी-कभी 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 24 घंटे में 4 लोगों की मौत
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 17:43 IST