अपडेटेड 5 December 2025 at 18:58 IST

Vladimir Putin Visit: रूसी नागरिकों के लिए 30 दिन का फ्री वीजा... भारत-रूस के बीच किन अहम मुद्दों पर हुआ समझौता? 10 प्वाइंट में समझिए

Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। गुरुवार, 4 दिसंबर शाम पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें रिसीव करने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेता एक ही कार में साथ बैठकर पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) तक आए।

Follow :  
×

Share


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: Narendra Modi/X

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए हुए हैं। वे 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 04 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचे। आज भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में यह शिखर सम्मेलन हुआ।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "आज भारत और रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हमारे द्विपक्षीय संबंध कई ऐतिहासिक milestones के दौर से गुजर रहे हैं। ठीक 25 वर्ष पहले राष्ट्रपति पुतिन ने हमारी Strategic Partnership की नींव रखी थी। 15 वर्ष पहले 2010 में हमारी साझेदारी को “Special and Privileged Strategic Partnership” का दर्जा मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले ढाई दशक से उन्होंने अपने नेतृत्व और दूरदृष्टि से इन संबंधों को निरंतर सींचा है। हर परिस्थिति में उनके नेतृत्व ने आपसी संबंधों को नई ऊंचाई दी है। भारत के प्रति इस गहरी मित्रता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का, मेरे मित्र का, हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। अब आइए इन्हें 10 प्वाइंट में समझते हैं...

पीएम मोदी-प्रेसिडेंट पुतिन की 10 बड़ी बातें

  1. पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि शीघ्र ही हम रूसी नागरिकों के लिए निशुल्क 30 day e-tourist visa और 30-day Group Tourist Visa की शुरुआत करने जा रहे हैं।”
  2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी मित्रता हमें global challenges का सामना करने की शक्ति देगी — और यही भरोसा हमारे साझा भविष्य को और समृद्ध करेगा" उन्होंने बताया कि रूस में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) खोले गए हैं।
  3. पीएम मोदी बोले, “अब हम भारत के seafarers की polar waters में ट्रेनिंग के लिए सहयोग करेंगे। यह आर्कटिक में हमारे सहयोग को नई ताकत तो देगा ही, साथ ही इससे भारत के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे”
  4. प्रधानमंत्री ने कहा, “Shipbuilding में हमारा गहरा सहयोग Make in India को सशक्त बनाने का सामर्थ्य रखता है। यह हमारे win-win सहयोग का एक और उत्तम उदाहरण है, जिससे jobs, skills और regional connectivity – सभी को बल मिलेगा”
  5. पीएम मोदी ने कहा, “ऊर्जा सुरक्षा भारत–रूस साझेदारी का मजबूत और महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। Civil Nuclear Energy के क्षेत्र में हमारा दशकों पुराना सहयोग, Clean Energy की हमारी साझा प्राथमिकताओं को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण रहा है। हम इस win-win सहयोग को जारी रखेंगे।”
  6. रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने कहा, "रूस तेल, गैस, कोयला और भारत की एनर्जी के विकास के लिए जरूरी हर चीज का एक भरोसेमंद सप्लायर है। हम तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए तेल की बिना रुकावट शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने बताया कि नए अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट रूट बना रहे हैं। बेलारुस से सामान सीधे हिंद महासागर पहुंचेगा।
  7. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "हमारा देश पिछली आधी सदी से भारतीय सेना को सशस्त्र और आधुनिक बनाने में मदद कर रहा है, जिसमें वायु रक्षा बल, विमानन और नौसेना शामिल हैं। कुल मिलाकर, हम अभी हुई बातचीत के परिणामों से निस्संदेह संतुष्ट हैं। मैं विश्वास व्यक्त कर सकता हूं कि वर्तमान यात्रा और हुए समझौते हमारे देशों और लोगों, भारत और रूस के लोगों के लाभ के लिए रूसी-भारतीय रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में मदद करेंगे।"
  8. व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि भारत-रूस का बिजनेस एक साल में 12 फीसदी बढ़ा है। दोनों देशों के बीच 60 अरब डॉलर का व्यापार हो रहा है, जिसे अब 100 अरब डॉलर करने का टारगेट है। 
  9. प्रेसिडेंट पुतिन ने बताया कि रूस और भारत मिलकर भारत में सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रहे हैं। 
  10. राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि भारत में रूस टुडे (RT) चैनल लॉन्च किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Vladimir Putin India Visit: 'रूस इंडिया को तेल की सप्लाई जारी रखेगा', ट्रंप टैरिफ के बीच भारत की धरती से राष्ट्रपति पुतिन की दो टूक

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 18:50 IST