राजस्थान के पाटन गांव में रैफी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण हुए परेशान, घरों में घुसा पानी, फसल भी हुई बर्बाद

राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के पाटन गांव में रैफी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। रैफी नदी का पानी लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे वह रातभर परेशान रहे।

 
Follow :
rajasthan patan village water | Image: Republic

राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र के पाटन गांव में रैफी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। रैफी नदी का पानी लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे वह रातभर परेशान रहे। रात के समय नदी का पानी बस्ती की ओर पहुंच गया और कई घरों में पानी भर गया। अचानक घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को रातभर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

ग्रामीणों के अनुसार वहां के निवासी कालीचरण यादव, कालू यादव, विश्वेश्वर यादव, कल्ला जाटव, प्रहलाद जाटव, महेंद्र यादव, शिशुपाल यादव और कल्याण यादव के घरों में पानी भर गया। पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में आवागमन भी प्रभावित हुआ। 

फसलों को भी नुकसान पहुंचा

घरों के साथ वहां के किसानों की फसलों को भी रैफी नदी के बढ़ते जलस्तर से नुकसान पहुंचा है। नदी के पानी से खेतों में भी पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबने से आर्थिक नुकसान की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में अब भी चिंता बनी हुई है कि कई फिर से पानी उनके घरों या खेतों में आ गया तो इस बार बचे हुए घर और फसल भी बर्बाद हो जाएगी। 

मुआवजा दिलाने की हुई मांग 

पाटन गांव में ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने, जलभराव की स्थिति में राहत-बचाव की व्यवस्था करने की मांग रखी है। इसी के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। ताकि किसानों को हुए नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई हो सकें। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा जलभराव की समस्या को भी जल्द से जल्द दूर करने की बात कही गई है। 

इसे भी पढ़ें- BRICS Summit 2026: दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को अवकाश का किया बड़ा ऐलान

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 5 September 2026 at 17:15 IST