अपडेटेड 27 December 2024 at 09:41 IST

राष्ट्रीय शोक के कारण उपराष्ट्रपति धनखड़ की जम्मू यात्रा पुनर्निर्धारित, जानें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की प्रस्तावित जम्मू यात्रा शुक्रवार को पुनर्निर्धारित कर दी गई।

Follow :  
×

Share


Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar | Image: Sansad TV

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की प्रस्तावित जम्मू यात्रा शुक्रवार को पुनर्निर्धारित कर दी गई। धनखड़ को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करना था।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि कार्यक्रम को ‘पुनर्निर्धारित’ कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के निधन पर उनके सम्मान में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मनमोहन सिंह (92) का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया।

ये भी पढ़ें - आंवला ही नहीं बल्कि इसका पानी भी अमृत, बाल, आंख, चेहरा सबके लिए उपयोगी

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 09:41 IST