बंगाल के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना हुआ अनिवार्य, CM सुवेंदु अधिकार का एक और बड़ा फैसला
बंगाल CM सुवेंदु अधिकार ने राज्य भर में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाओं के शुरू होने से पहले,असेंबली प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने अब स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्कूलों में प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है।
पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार ने तत्काल प्रभाव से, राज्य भर में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाओं के शुरू होने से पहले,असेंबली प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है।
स्कूलों में वंदे मातरम गाना हुआ अनिवार्य
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर पर राज्य भर के सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले असेंबली प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूलों को जारी आदेश में साफ कहा गया है कि छात्र-छात्राएं नियमित रूप से राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' भी गाएंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले छात्रों में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी।
इस तारीख से लागू होगा आदेश
ये आदेश 18 मई 2026 से राज्य के सभी सरकारी और शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने स्कूलों में पूरी तरह लागू होगा। सरकार की ओर से निजी स्कूलों से भी राष्ट्रीय गीत को प्रार्थना सभा में शामिल करने की अपील की गई है। अब तक राज्य के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में पहले केवल राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया जाता था। बता दें कि 'वंदे मातरम' भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसकी रचना बंगाली साहित्यकार और स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी।
मॉर्निंग असेंबली की होगी रिकॉर्डिंग
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस फैसले की जानकारी विधानसभा परिसर में दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के राष्ट्रगीत गाने का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। स्कूलों को मॉर्निंग असेंबली की वीडियो रिकॉर्डिंग करने और दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्देशों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 May 2026 at 18:45 IST