Train Accident: वैष्णो देवी जा रही चलती ट्रेन दो हिस्सों में टूटकर अलग हुई, धमाके के साथ बोगी क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे 1200 यात्री

लुधियाना में वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का स्लीपर कोच टूटकर अलग हो गया। जिससे डिब्बे का थोड़ा हिस्सा धमाके के साथ क्षतिग्रस्त हो गया। उस वक्त ट्रेन में 1200 यात्री सवार थे, गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें।

 
Follow :
लुधियाना में वैष्णो देवी जा रही ट्रेन हादसे का शिकार | Image: X/Grab

Ludhiana Train Accident: दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जा रही स्पेशल ट्रेन लुधियाना में तकनीकी हादसे का शिकार हो गई। शनिवार (6 जून) को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय का हिस्सा धमाके की आवाज के साथ टूटा गया और फिर वहीं से कोट अपने आगे वाले डिब्बे से अलग हो गया, यानी ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बट गई। 
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनट इस तकनीकी हादसे का शिकार हुई। इससे मौके पर ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन ट्रेन कम स्पीड पर होने के कारण किसी यात्री को चोट नहीं आई। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर तुरंत पहुंचकर हालात को काबू में किया।

मौके पर रोकी ट्रेन, सभी यात्रियों को उतारा

लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने बताया कि ये कोई ब्लास्ट या विस्फोट नहीं था। तकनीकी खराबी के कारण वेल्डिंग फेलियर हुआ, जिससे कोच का पैनल ब्रेक हो गया। जांच में पता चला कि टूटा हुआ डिब्बा 15 साल पुराना था, जबकि डिब्बों की औसत उम्र 25 साल होती है। इसके सात ही फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार ने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर रुकी थी और 5 मिनट चलने के बाद ये सब हुआ। हादसे की आवाज सुनते ही स्टाफ ने ट्रेन रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद नये डिब्बे जोड़कर ट्रेन को जल्द ही आगे रवाना करने के लिए तैयार भी कर दिया।

यात्रियों ने माता रानी का शुक्रियादा जताया 

ट्रेन में सवार यात्री अमित चौहान ने बताया कि दिल्ली स्टेशन पर ये पुराना डिब्बा आखिरी समय में जोड़ा गया था। जैसे ही ट्रेन लुधियाना से चली, तेज आवाज आई और लोग डर गए। उन्होंने कहा कि, 'माता रानी की कृपा से सब सुरक्षित हैं। अगर हाई स्पीड में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।' पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के कारण पहले से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। फिलहाल हादसे के बाद ट्रेन की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। रेलवे ने यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाए इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Breaking: पंजाब के फाजिल्का में हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 13:33 IST